गरीब दलित परिवारों को मिलेंगे 10-10 लाख रुपए, तेलंगाना सरकार की है ये स्कीम

हैदराबाद। नवगठित प्रदेश तेलंगाना में राज्य सरकार ने गरीब दलित परिवारों के लिए बहुत बड़ी घोषणा की है। मुख्यमंत्री दलित सशक्‍तीकरण योजना के तहत सरकार तेलंगाना के हर दलित परिवार को 10-10 लाख रुपए बतौर आर्थिक सहायता मुहैया कराएगी। इसके साथ ही सरकार ने गरीब दलित परिवारों के सश‍क्तीकरण के तहत अगले 4 साल में 40 हजार करोड़ रुपए की राशि खर्च करने की योजना भी बनाई है। यह फैसला मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के नेतृत्व में दलित सशक्तीकरण योजना पर हुई बैठक में लिया गया।

Telangana CM K Chandrashekhar Rao

सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी रकम
राज्य सरकार की ओर से बताया गया कि, योजना के पहले चरण के लिए 1,200 करोड़ रुपए की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस साल इस योजना के तहत सभी 119 विधान सभा सीटों से 100-100 परिवारों का चयन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि, राज्‍य के कुल 11900 परिवारों को 10-10 लाख रुपये बतौर आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि, यह राशि सीधे इन लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।

रखरखाव पर 20 करोड़ खर्च किए जाएंगे
दलितों के लिए घोषणा करते हुए मुख्‍यमंत्री ने कहा कि, इस साल 1200 करोड़ रुपए जो खर्च होंगे, उनमें से 1190 करोड़ रुपए लाभार्थियों को दिए जाएंगे। इसके साथ ही इस योजना के रखरखाव पर 20 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि, यह योजना विकास के सभी क्षेत्रों में दलित समुदाय के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए लागू की गई है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, जरूरत पड़ी तो सरकार 300 करोड़ अतिरिक्‍त देने को तैयार है। वहीं, मुख्यमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी कि, उपरोक्त दलित सशक्‍तीकरण नीति के तहत बजट में 1200 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+