महाराष्ट्र के बाद गर्मी से उबलेगा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, पारा पहुंचेगा 40 डिग्री के पार
मार्च के महीने में गर्मी ने अपना रंग दिखाने शुरु कर दिया है। महाराष्ट्र में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी अपना रंग दिखाएगी।
हैदराबाद। मार्च के महीने में गर्मी ने अपना रंग दिखाने शुरु कर दिया है। महाराष्ट्र में पारा 46.5 डिग्री सेल्सियस पहुंचने के बाद अब तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में गर्मी अपना रंग दिखाएगी। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पारा चढ़ जाएगा। सोमवार को ही मौसम विभाग ने तीन दिनों के तापमान के लिए चेतावनी जारी कर दी है।
इससे पहले हैदराबाद में भी सोमवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। बुधवार को भी हैदराबाद में मौसम विभाग ने अपना अनुमान जारी किया था। अब अपनी चेतावनी को मौसम विभाग ने और तीन के लिए बढ़ा दिया है। मौसम विभाग में गर्मी और मौसम में होने वाले बदलाव के बावत महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात में चेतावनी जारी कर दी है। इससे पहले भीषण गर्मी के चलते इन्होंने महाराष्ट्र में पांच लोगों की मौत हो गई है।