हैदराबाद डॉक्टर गैंगरेप-मर्डर: राहुल गांधी ने कहा- मैं हैरान हूं, कैसे कोई...
Recommended Video
हैदराबाद। हैदराबाद में महिला डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या के मामले में राहुल गांधी की प्रतिक्रिया सामने आई है। राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, हैदराबाद में महिला डॉक्टर की रेप के बाद हत्या के बारे में सुनकर मैं हैरान हूं। कैसे कोई व्यक्ति दूसरे इंसान के साथ इतना भयानक काम कर सकता है, यह कल्पना से परे है।''

वेटेनरी डॉक्टर की गैंगरेप के बाद हत्या, जलाया
वेटेनरी डॉक्टर बुधवार को स्कूटी से कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। रात को घर वापस लौटते समय उनकी स्कूल पंक्चर हो गई। उन्होंने बहन को फोन किया और कहा, 'गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। आस-पास सिर्फ ट्रक ही दिख रहें हैं।' बहन ने उसे स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आने के लिए कहा। इसके बाद डॉक्टर ने दोबारा फोन करने की बात कहकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद जब बहन ने दोबारा कॉल किया तो फोन बंद हो चुका था। परिजन तलाश में टोल प्लाजा के पास पहुंचे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब 11 बजे पुलिस के पास शिकायत दर्ज की। गुरुवार को डॉक्टर का जला हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर मिला।

चार आरोपियों को किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों मोहम्मद पाशा, नवीन, केशावुलु और शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद पाशा है, जिसने मदद का भरोसा देकर महिला को किडनैप किया था।

मां ने कहा- हत्यारों को जिंदा जलाया जाए
पीड़िता की मां ने कहा, 'मेरी बेटी बहुत मासूम थी। मैं चाहती हूं कि दोषियों को जिंदा जला दिया जाए।' परिजनों का आरोप है कि मामले में पुलिस ने लापरवाही की है। शिकायत के बावजूद साइबराबाद पुलिस उन्हें दौड़ाती रही। अगर उसने तत्काल कार्रवाई की होती तो पीड़िता को जिंदा बचाया जा सकता था।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications