विवादित बयान देने वाले बीजेपी MLA टी राजा की जमानत पर मचा बवाल, हैदराबाद में भारी प्रदर्शन

नई दिल्ली, 24 अगस्त। पैगंबर पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी के बाद बीजेपी विधायक टी राजा बुरे फंस गए हैं। उनकी जमानत पर हैदराबाद में लोगों ने जमकर हंगामा किया। शहर में भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। वहीं भाजपा ने टी राजा को निलंबित करते ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके लिए भाजपा ने उन्हें 10 दिन का समय दिया है।

टी राजा को मिली जमानत

टी राजा को मिली जमानत

पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में बीजेपी नेता को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने की खबर आई। लेकिन इसके कुछ देर बाद अदालत ने रिमांड ऑर्डर वापस लेते हुए जमानत दे दी। जिस पर हैदराबाद में विरोध हुआ।

हैदराबाद में चारमीनार पर भारी विरोध

हैदराबाद में चारमीनार पर भारी विरोध

हैदराबाद के चारमीनार में भाजपा के निलंबित नेता राजा सिंह के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें सैकड़ों की संख्या में युवा और मुस्लिम समाज के लोग शामलि हुए। उन्होंने टी राजा की गिफ्तारी की मांग करते हुए भाजपा और टी राजा के खिलाफ नारे लगाए। विरोध में शामिल लोगों टी राजा की जमानत को गलत बता है।

मंगलवार को आवास से हुई थी गिरफ्तारी

मंगलवार को आवास से हुई थी गिरफ्तारी


दरअसल, पैगंबर पर कथित रूप से विवादित टिप्पणी का आरोप लगने के बाद विधायक टी राजा की गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के नामपल्ली कोर्ट में पेश किया था। जहां कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

टी राजा भाजपा से निलंबित

टी राजा भाजपा से निलंबित

विधायक टी राजा के मामले में कोर्ट का निर्णय आने के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। लोगों का कहना था कि उन्होंने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। वहीं पैगंबर की टिप्पणी और इसके विरोध के बाद मामले में बीजेपी ने बड़ा एक्शन लिया। पार्टी ने टी राजा को बीजेपी से निलंबित कर दिया। साथ ही पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 10 दिन में जवाब देने को कहा है।

ये था मामला

ये था मामला


विधायक टी राजा का एक सार्वजिनक भाषण का वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था। जिसको लेकर आरोप लगे की वीडियो में उन्होंने कथित रूप से पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी की थी। जिसको लेकर उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई गईं। मामले में मंगलवार सुबह 10 बजे विधायक टी राजा को उनके आवास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। बाद में कोर्ट ने जमानत दे दी। जिसका अब विरोध हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+