हैदराबाद मर्डर: इस शख्स ने मदद का भरोसा देकर किया किडनैप, 4 लोगों ने किया गैंगरेप
हैदराबाद। हैदराबाद की महिला डॉक्टर को मदद का भरोसा देकर पहले किडनैप किया, फिर गैंगरेप और बाद में उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों मोहम्मद पाशा, नवीन, केशावुलु और शिवा को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी मोहम्मद पाशा है, जिसने मदद का भरोसा देकर महिला को किडनैप किया था। पुलिस ने कहा है कि जल्द ही आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।
क्या है पूरा मामला
22 साल की वेटेनरी डॉक्टर बुधवार को स्कूटी से कोल्लुरु स्थित पशु चिकित्सालय गई थीं। रात को घर वापस लौटते समय उनकी स्कूल पंक्चर हो गई। उन्होंने बहन को फोन किया और कहा, 'गाड़ी खराब हो गई है, मुझे यहां डर लग रहा है। आस-पास सिर्फ ट्रक ही दिख रहें हैं।' बहन ने उसे स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आने के लिए कहा।
जला हुआ शव बरामद
इसके बाद डॉक्टर ने दोबारा फोन करने की बात कहकर फोन काट दिया। कुछ देर बाद जब बहन ने दोबारा कॉल किया तो फोन बंद हो चुका था। परिजन तलाश में टोल प्लाजा के पास पहुंचे, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका। रात करीब 11 बजे पुलिस के पास शिकायत दर्ज की। गुरुवार को डॉक्टर का जला हुआ शव रंगा रेंड्डी जिले के शादनगर कस्बे के निकट चतनपल्ली पुल पर मिला।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पकड़े गए आरोपी
पुलिस के मुताबिक, सभी आरोपियों को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज में महिला डॉक्टर भी अपनी स्कूटी के साथ दिखी थी। पुलिस को आशंका है कि जानबूझकर महिला की स्कूटी पहले पंचर की गई, फिर मदद के बहाने वारदात को अंजाम दिया गया।
हैदराबाद: महिला डॉक्टर की हत्या के बाद शव जलाया, आरोपी गिरफ्तार