इंजीनियरिंग की छात्रा पर किया कुल्हाड़ी से वार, हत्यारे ने जहर खाकर की खुदकुशी
हैदराबाद। ये खबर आपको सन्न कर कर देगी। आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि आखिर कोई इतना निर्दय कैसे हो सकता है। जो कल देश का भविष्य बनने वाली थी उसकी कोई इस निर्ममता से हत्या कैसे कर सकती है? ये दिलदहला देने वाली घटना आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद की है। जहां एक तरफा प्यार में पागल एक आशिक ने लड़की पर जानलेवा हमला कर दिया।
इंजीनियरिंग की छात्रा पर युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसपर हमला करने के बाद युवक ने खुद भी जहर पीकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हैदराबाद के औरोरा इंजीनियरिंग कॉलेज की बीटेक की फस्ट ईयर की 20 साल की छात्रा रावली को एक तरफा प्यार करने वाले करने वाले युवक ने कॉलेज के गेट पर उसपर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।
रावली ने अभी 20 दिन पहले ही कॉलेज में आई थी। वहीं हमलावर किसी दूसरे कॉलेज का छात्र है। पुलिस के मुताबिक युवक ने कॉलेज के अन्य छात्रों के ड्राइवरों और सुरक्षा गार्डों के सामने बीटेक की इस छात्रा पर हमला किया।
युवक ने लड़की पर कुल्हाड़ी से वार करने के बाद लड़के ने सबके सामने जहर पी लिया। वहीं कॉलेज के प्रिंसिपल का कहना है कि दोनों को ही अस्पताल में भेज दिया गया। लड़के की जहां वहीं मौत हो गई तो वहीं रावली अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। उसका ईलाज चल रहा है। पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पिछले दो सालों से उसका पीछा कर रहा है। लड़की का कहना है कि उसने आरोपी लड़के के खिलाफ थाने में कई बार शिकायत भी दर्ज कराई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।