श्रीगणेशाय धीमहि : लंबोदर के दो भक्तों ने 12 किलो लड्डू के लिए चुकाए लाखों रुपये, 28 साल पहले शुरू हुई नीलामी
12 किलो के लड्डू की कीमत लाखों में। हैदराबाद के एक गणपति भक्त ने 46 लाख रुपये अदा किए हैं। hyderabad ganapathi laddoo auction 46 lakhs Marakatha Sri Lakshmi Ganapati Utsav
हैदराबाद, 11 सितंबर : लंबोदर गणेश को प्रथम पूज्य के साथ साथ बुद्धि और विवेक का देवता माना जाता है। आस्थावान लोग हर साल भादो (भाद्रपद) महीने में गणेश चतुर्थी के मौके पर गणेश चतुर्थी की पूजा करते हैं। पूजा समितियां भी गणपति की प्रतिमा स्थापना के साथ पूजा कराती हैं। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गणेश पंडाल में एक लड्डू प्रसाद (पवित्र प्रसाद) ने शनिवार को हुई नीलामी में रिकॉर्ड 46 लाख रुपये (45,99,999 रुपये) भुगतान का मामला सामने आया है। भगवान गणेश के भक्त पति-पत्नी इतनी भारी रकम का भुगतान कर 12 किलों का लड्डू प्रसाद पाने में सफल रहे।

श्रीगणेशाय धीमहि
भगवान गणेश का महाप्रसाद पाने वाले कपल के बारे में कहना गलत नहीं होगा कि दोनों ने स्तुति के अंश- 'श्रीगणेशाय धीमहि' में 'धीमहि' को चरितार्थ कर दिखाया, यानी किसी वस्तु पर ध्यान केंद्रित किया और उसे हासिल करने में सफल भी रहे।

एक ही दिन में टूट गया रिकॉर्ड
12 किलो के लड्डू की नीलामी से पहले हैदराबाद के ही एक अन्य प्रसिद्ध गणेश पूजा समिति- बालापुर गणेश के लड्डू की नीलामी हुई। करीब 24.60 लाख में नीलाम हुए बालापुर गणेश लड्डू से लगभग दोगुनी कीमत पर मराकाठा श्री लक्ष्मी गणपति उत्सव पंडाल का लड्डू नीलाम हुआ।

अब तक की सबसे ऊंची बोली
हैदराबाद में लड्डू नीलामी पर एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार रिकॉर्ड कीमत में नीलाम हुए लड्डू पर 44,99,999 रुपये की बोली लगाई गई। इतनी भारी-भरकम रकम अदा करने से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में लड्डू नीलामी में लिए सबसे ऊंची बोली का कीर्तिमान स्थापित किए।

भगवान का विशेष आशीर्वाद"
दरअसल, भगवान गणेश के लिए बने लड्डू को प्रसाद के रूप में नीलाम करने की परंपरा है और जो भी जीतता है उसे "भगवान का विशेष आशीर्वाद" माना जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लड्डू उनके लिए सौभाग्य, स्वास्थ्य, धन और समृद्धि लाता है।

24.60 लाख रुपये का रिकॉर्ड टूटा
बालापुर के लड्डू को एक स्थानीय किसान और रियाल्टार (realtor) वी लक्ष्मा रेड्डी ने 24.60 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि कानाजीगुडा मरकाटा के श्री लक्ष्मी गणपति लड्डू की नीलामी प्रक्रिया में गीताप्रिया और वेंकट राव ने 45,99,999 रुपये में खरीदने का फैसला लिया था।

बालापुर में मंदिरों का विकास
सोशल मीडिया पर वायरल विजुअल्स में पति-पत्नी को लड्डू के साथ पोज देते हुए दिखाया गया है। वेंकट राव भी सिर पर लड्डू लिए नजर आए। समिति के सदस्य लक्ष्मा रेड्डी ने कहा, "नीलामी के पैसे का इस्तेमाल बालापुर में मंदिरों के विकास के लिए किया जा रहा है।"
नीचे देखें नीलामी के बाद विजेता की वीडियो
28 साल में कितनी बढ़ी कीमत
दिलचस्प है कि लड्डू की नीलामी का इतिहास 1994 से शुरू होता है। 28 साल पहले शुरू हुई बोली के कौरान एक स्थानीय किसान- कोलन मोहन रेड्डी ने 450 रुपये में सफलतापूर्वक बोली लगाई थी। बता दें कि लड्डू की नीलामी हैदराबाद में मुख्य गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस की शुरुआत का प्रतीक है।












Click it and Unblock the Notifications