गर्म हवाओं का कहर जारी, तेलंगाना में तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस
गर्म हवाओं का कहर अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में ये और ज्यादा बढ़ सकता है। मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को भी गर्म हवाओं का चलना जारी रहेगा।
हैदराबाद। गर्म हवाओं का कहर अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में ये और ज्यादा बढ़ सकता है। मंगलवार को भारतीय मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को भी गर्म हवाओं का चलना जारी रहेगा।

आईएमडी ने बताया कि कोथागुडेम, नलगोंडा, सूर्यापट, खम्माम, जगटियल, वॉनापार्थी और नागरकुर्नेल में अगले 48 घंटों के दौरान गर्म हवाएं तेजी से चलती रहेगी।
आईएमडी के मुताबिक तेलंगाना का तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर रॉव ने इससे पहले भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी है। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में 31 और महाराष्ट्र में नौ लोगों की मौत लू लगने की वजह से हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications