शादी से पहले कमरे में तैयार होने गया दूल्हा, फिर यूं मातम में बदल गई खुशियां
हैदराबाद। हैदराबाद में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी शादी से चंद मिनटों पहले फंक्शन हॉल में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

कमरे में तैयार होने के लिए गया था दूल्हा
मामला मेधचाल जिले के कोम्पल्ली की है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर एनएस संदीप की शादी थी। लड़का और लड़की दोनों के ही परिवार वाले शादी की रस्मों के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दूल्हा संदीप फंक्शन हॉल में ही बने कमरे में तैयार होने के लिए गया।

कमरे का नजारा देख उड़े होश
काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने दरवाजा खटखटाया। जब अंदर से कोई जवाब नहीं आया तो उन्होंने दरवाजा तोड़ दिया। दरवाजा तोड़कर देखा तो परिजनों के होश उड़ गए।

पंखे से लटककर दी जान
संदीप ने कमरे के पंखे से लटककर फांसी लगा ली थी। संदीप के शव को पंखे से लटकता देख घर में चीख-पुकार मच गई। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications