हैदराबाद में सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Road Accident
हैदराबाद। हैदराबाद के बाहरी इलाके में शुक्रवार की सुबह रिंग रोड पर एक कार और एक खड़े ट्रक के बीच हुई टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चार लोग घायल हो गए।मरने वालों में चार महिलाएं शामिल हैं। घायलों को उस्मानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक है।

रंग रेड्डी जिले के तुक्कुगुदा में दुर्घटना तब हुई जब एक कार, आउटर रिंग रोड पर खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस के मुताबिक, हताहत लोग महाराष्ट्र के थे। शवों की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस को आशंका है कि इलाके में छाया घना कोहरा दुर्घटना का कारण हो सकता है। आठ लेन वाला एक्सप्रेस वे- आउटर रिंग रोड दुर्घटना आशंका वाला क्षेत्र है। इसी इलाके में दो दिन पहले दो ट्रकों के बीच हुई भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी तथा एक ट्रक और कार की टक्कर में तेलुगू फिल्म अभिनेता अली के भाई कयुम भी घायल हुए थे।

पिछले दो सालों में आउटर रिंग रोड पर हुई दुर्घटनाओं में बहुतों की जानें गई हैं जिनमें पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन का बेटा और भतीजा, पूर्व राज्य मंत्री के.वेंकट रेड्डी का बेटा और मशहूर तेलुगू अभिनेता कोटा श्रीनिवास राव का बेटा शामिल है। हालांकि एक्सप्रेस वे पर उच्च गति सीमा 120 किलोमीटर है लेकिन बहुत बार लोग इसका उल्लंघन करते पाए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+