संघ ने कहा - हिन्दू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उनकी हत्या में लिप्त है अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ लोग

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने कहा है कि वो हिन्दू राष्ट्र और हिन्दू समाज पर भी बात करेंगे।

हैदराबाद। राष्ट्रीय स्वयेसंवक संघ ने कम्युनिस्टों पर आरोप लगाया कि वे केरल में हो रही 'राजनीति से प्रेरित हत्याओं' में लिप्त है। साथ ही कहा है कि इस संबंध में प्रस्ताव पारित कराया जाएगा।

rss

अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल बैठक के दौरान पत्रकारों को हैदराबाद में संघ के महासचिव भागय्या ने कहा कि तमिलनाडु में हिन्दू संगठनों के सदस्यों की हत्या के साथ वो जिदादी तत्वों की ओर से दुर्गापूजा में हिन्दुओं पर हुए हमले की भी चर्चा करेंगे।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उन्होंने कहा कि मंडल सम्मेलन में धार्मिक संबंधी मुद्दों, सांस्कृति जागरूकता, पारिवारिक मूल्यों का निर्माण, एकीकृत ग्राम विकास और अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी।

कहा गया कि मंडल बैठक में हिन्दू समाज और हिन्दू राष्ट्र सरीखे मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

भागय्या ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री विजयन के नेतृत्व में असहिष्णु कम्युनिस्ट, खासतौर से केरल में सीपीएम के लोग हिन्दूओं की राजनीति से प्रेरित हत्याओं में लिप्त हैं।

इस पर भी प्रस्ताव होगा पारित

उन्होंने यह भी कहा कि दूसरा प्रस्ताव एकात्म मानव दर्शन पर प्रस्ताव पारित किया जाएगा।

वरिष्ठ संघ नेता भागय्या ने आरोप लगाया कि कुछ अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हिन्दू लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और उनकी हत्या में शामिल हैं। कई पीड़ित पश्चिम बंगाल के एससी/एसटी समुदाय से आती हैं।

उन्होंने कहा कि ये सब तृणमूल कांग्रेस की सरकार के शह पर हो रहा है। भागय्या ने कहा कि संघ का मानना है कि जाति के आधार पर भेदभाव मानव विरोधी और असंवैधानिक है।

उन्होंने कहा कि खुद कोलकाता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल सरकार को लताड़ लगाते हुए कहा था कि बहुसंख्यक लोगों की कीमत पर अल्पसंख्यक समुदाय को लाड़ प्यार और तुष्टिकरण मत करिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+