हैदराबाद: BJP सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास पर TRS समर्थकों ने बोला हमला, की तोड़फोड़
तेलंगाना के हैदराबाद स्थित भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास पर टीआरएस समर्थकों ने आज हमला कर दिया। इस दौरान टीआरएस समर्थकों ने जमकर तोड़फोड़ की और सांसद के खिलाफ नारेबाजी भी की। इसका वीडियो न्यूज एजेंसी ANi की तरफ से शेयर किया गया है। बताया जा रहा है कि सांसद के आवास पर समर्थकों ने इसलिए हमला बोला, क्योंकि उन्होंने टीआरएस सांसद कल्वकुंतला कविता पर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के झूठा आरोप लगाया था। सांसद ने कहा था कि वह कांग्रेस में शामिल होना चाहती हैं और इसके लिए उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को मिलने भी बुलाया था।

वहीं, सांसद के इस आरोप पर कविता ने बयान जारी करते हुए कहा था कि वह किसी भी पार्टी में ज्वाइन करने के बारे में क्यों सोचेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भाजपा सांसद को ऐसा लगता है कि मैंने खड़गे से बात की या मुलाकात की तो वह खुद इसकी जांच खड़गे से करा लें। इसके अलावा इस मामले को लेकर कविता ने भाजपा पर भी हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि भाजपा के पास केवल "निम्न राजनीतिक मानकों" वाले नेता हैं। अगर वह उनके या उनके परिवार के बारे में बोलना जारी रखते हैं, तो निजामाबाद के चौराहे पर उन्हें चप्पलों से मारा जाएगा।
पुलिस ने रोका फिर भी नहीं माने टीआरएस समर्थक
जिस वक्त टीआरएस समर्थक सांसद के आवास पर पहुंचे उस दौरान सुरक्षा में तैनात तेलंगाना पुलिस के जवानों ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और जबरदस्ती गेट से घुस गए। जिस दौरान टीआरएस समर्थकों ने भाजपा सांसद के आवास पर हमला बोला, उस दौरान सांसद के घर की कई महिलाएं भी बाहर मौजूद थीं। ANI के वीडियो में उन्हें साफ देखा जा सकता है।
टीआरएस समर्थकों ने की तोड़फोड़
टीआरएस समर्थकों ने सांसद के आवास पर तोड़फोड़ की। इस दौरान सांसद के घर में रखे गए गमलों को उठाकर टीआरएस समर्थकों ने खिड़कियों पर दे मारा, जिससे खिड़कियों के कांच टूट गए। वहीं, ऐसा करने से रोकने पर वे पुलिस के जवान से भी भिड़ गए।
100 से ज्यादा की संख्या में भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे थे समर्थक
सैकड़ों की संख्या से भी ज्यादा टीआरएस समर्थक भाजपा सांसद के आवास पर पहुंचे थे। सभी टीआरएस का हाथ में झंडा लिए हुए थे। वहीं, कुछ समर्थक लाठी भी लिए थे। हालांकि, इस हमले को लेकर अभी तक भाजपा सांसद का बयान नहीं आया है । oneindia.comhindi की तरफ से भाजपा सांसद से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। वहीं, टीआरएस की तरफ से अभी इसको लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- ताईवान पर अमेरिका ने चीन को याद दिलाया टीआरए
-
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
जन्मदिन की बधाई या सियासी तंज? CM को 28% आरक्षण याद दिलाते ही बढ़ी हलचल—जानिए पूरा मामला -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: हाई स्पीड प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, भूमि अधिग्रहण के लिए ब्लूप्रिंट तैयार -
West Bengal Election 2026: बंगाल के 50% विधायक पर क्रिमिनल केस, 152 MLA करोड़पति, किस पार्टी का क्या रिकॉर्ड? -
Hyderabad Bullet Train: 350 किमी की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, जमीन के नीचे तैयार हो रहा एलिवेटेड ट्रैक -
Kerala EC-BJP Seal Row: केरल में ECI के डॉक्यूमेंट पर बीजेपी की मुहर, विवाद के बाद चुनाव आयोग ने दी सफाई -
Assam Chunav से पहले भाजपा को तगड़ा झटका, मौजूदा मंत्री कांग्रेस में हुईं शामिल, कौन है ये महिला नेता? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए












Click it and Unblock the Notifications