लोगों को सप्लाई किया जा रहा था दूषित पीने का पानी, शिकायत पर जांच टंकी में मिला 40 बंदरों का शव
Hyderabad: तेलंगाना के हैदराबाद में लोगों को जिस टंकी से पानी सप्लाई होता था, उस पानी से बदबू आने लगी। लोगों ने इस मामले की शिकायत की जिसके बाद टंकी की जांच की गई तो, पाया गया कि टंकी के अदंर 30 से 40 बंदर का शव पानी में तैर रहा है।
जानकारी के अनुसार, यह मामला हैदराबाद के नलगोंडा इलाके में नंदीकोंडा नगर पालिका के वार्ड का है। जहां नंदीकोंडा नगर पालिका के अधिकारियों के लापरवाही की वजह से लोगों को दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा था।

समय रहते कभी अधिकारियों ने टंकी की साफ-सफाई नहीं करायी, ना जाने ये बंदर कब से इस पानी के टंकी में तैर रहे थे। लोग इस पानी का उपयोग पीने और खाना बनाने में कर रहें थें।
लोगों ने अधिकारियों से की शिकायत
यह मामला तब सामने आया, जब लोगों को पानी से बदबू आने लगी और उन्होंने अधिकारियों से इसकी शिकायत की, कि पानी से बदबू आती है और पानी गंदा भी रहता है।
उन्हें दूषित पानी सप्लाई किया जा रहा है। जिसके बाद अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए। जब टीम वहां पहुंची तो, वहां का नज़रा देख हैरान रह गयें। उन्होंने पाया की टंकी के अंदर 30 से 40 बदंरों का शव पानी के ऊपर तैर रहा है।
पानी दूषित होने के कारण
ढक्कन खुला रहने की वजह से जब भी कोई बंदर पानी पीने टंकी के अंदर जाता तो वह फंसा रह जाता, फिर पानी में डूबकर उसकी मौत हो जाती थी। इसी वजह से पानी दूषित हो गया था।
अब क्या है व्यवस्था
अधिकारियों का कहना है कि लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये सप्लाई बंद कर दी गई है। फिलहाल के लिए वाटर सप्लाई की वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
अधिकारियों ने बताया, कि पानी टंकी का ढक्कन खुला रहने के पीछे कुछ लोगों की लापरवाही सामने आई है। इसकी जांच कर उनके ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications