हैदराबाद में 7 मंजिला इमारत गिरी, 10 लोगों की मौत
घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और राहत बचाव की टीम पहुंच गई है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हो गई है।
हैदराबाद। हैदराबाद में एक सात मंजिला निर्माणाधीन इमारत अचानक गिर गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक हादसा नानकराम गुड़ा इलाके में हुई है।

घटना के तुरंत बाद मौके पर पुलिस और राहत बचाव की टीम पहुंच गई है। अभी तक जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक मलबे में दबकर 10 लोगों की मौत हो गई है।
जानकारी के मुताबिक इस इमारत में 14 परिवार रहते थे। बिल्डिंग का निर्माण कार्य हाल ही में पूरा हुआ था और उसमें टाइल्स लगाने और प्लंबिग का काम चल रहा था। तेलंगाना के गृहमंत्री एन नरसिम्हा रेड्डी और हैदराबाद के पुलिस प्रमुख भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेड्डी ने कहा कि इमारत के निर्माण में नियमों का उल्लंघन देखा गया है।

Click it and Unblock the Notifications