Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Facebook के जरिए एक दूसरे के नजदीक आई लड़कियां, समलैंगिक शादी के लिए छोड़ा घर

सिरसा। हरियाणा के सिरसा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां की रहने वाली दो लड़कियां आपस में शादी करने के लिए घर से भाग गईं। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों लड़कियों को फतेहाबाद से बरामद कर लिया है। बता दें कि दोनों नाबालिग लड़कियों कि फेसबुक पर फ्रेंडशिप हुई थी, जिसके बाद दोनों ने आपस में शादी करने का मन बना लिया था। इसी के चलते दोनों अपने घर से भाग गईं थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों लड़कियों को तलाश कर बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। जहां दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की गई और कानूनी कार्रवाई कर उन्हें परिजनों के हवाले कर दिया।

two girl love through facebook and run away from house to get married

मीडिया खबरों के मुताबिक, पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि फेसबुक पर ही उनकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आने लगे और इन्हें आपस में प्यार हो गया। इतना ही नहीं दोनों ने आपस में शादी करने का मन भी बना लिया था और लोगों के डर से मंगलवार को दोनों अपने-अपने घर से फरार हो गईं। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां स्कूटी पर सवार होकर फतेहाबाद पहुंची, जहां से उन्होंने आगे का प्लान भी किया।

उधर, दोनों लड़कियों के घर नहीं आने पर उनके परिजन हैरान-परेशान हो गए। उन्होंने थाने में रिपोर्ट दर्ज कर दी। पुलिस ने लड़कियों का पता लगाने के लिए इनके मोबाइल लोकेशन का इस्तेमाल किया। लड़कियों के मोबाइल लोकेशन से पुलिस को इन दोनों के फतेहाबाद में होने की जानकारी मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों को अफने कब्जे में लिया और कीर्ति नगर चौकी पुलिस दोनों को बाल कल्याण समिति में लेकर आई। यहां पर दोनों की काउंसिलिंग की गई। वहीं दोनों नाबालिग जीवनभर एक साथ रहने पर अड़ी रही। काउंसिंलिंग के दौरान दोनों को समझाने-बुझाने के बाद उन्हें इनके परिजनों को सौंप दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+