हिसारः खाना खाकर लौट रहे छात्रों की कार ट्रैक्टर से टकराई, मौके पर ही 4 की मौत
हिसार। हरियाणा के हिसार जिले के पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास बुधवार की देर रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से एक कार टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर ही कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।

तीन मृतक चरखी दादरी के रहने वाले थे
वहीं हादसे में मरने वाले के शवों को सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस की जानकारी के मुताबिक मृतक और घायलों में से चार युवक चरखी दादरी के रहने वाले हैं और हिसार में रहते थे। मृतकों की शिनाख्त परमिंद्र, नसीब और अंकित के रूप में हुई है, जो तीनों चरखी दादरी के रहने वाले थे। वहीं चौथे मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

कार में सवार थे 6 लोग
कार में सवार सभी युवक कोचिंग करते थे। ये सभी खाना खाने के लिए कैंट की तरफ गए थे। वहां से लौटते वक्त सड़क किनारे खड़ै ट्रैक्टर से कार टकरा गई। टक्कर के बाद पराली से भरी ट्राली भी पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क के दोनों तरफ शिक्षण संस्थान होने के कारण भीड़ का जमावड़ा काफी देर तक लगा रहा।

ओवरलोडिंग होने के कारण हो रहा है हादसा
बता दें कि इन दिनों पराली के वाहन शहर और बाहरी साइडों से गुजरते हैं। इन वाहनों के पीछे लाइटें नहीं लगे होने के चलते और ओवरलोड होने के कारण पीछे से आ रहे वाहनों को पराली नजर नहीं आती है। इसके कारण हादसे के ज्यादा आसार हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications