लड़की छेड़ने से टोका तो युवक ने दो लोगों का कर दिया कत्ल
युवक ने दोनों को दराती से काट डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने आरोपी युवक को मंगलवार रात एक युवती संग छेड़छाड़ करने से रोका था।
शिमला। शिमला के रोहड़ू में हुई एक दर्दनाक वारदात में एक युवक ने गुस्से में आकर दो लोंगों का कत्ल कर दिया। घटना रोहड़ू के पास टिक्कर गांव की बताई जा रही है। जिससे पूरे गांव में दहशत का महौल है। वारदात की सूचना मिलते ही एसपी शिमला सौम्या संबाशिवन रोहड़ू रवाना हो गई हैं। वे अपने साथ फॉरेंसिक टीम भी ले गई हैं।
जानकारी के मुताबिक दोहरे कतल की वारदात रोहड़ू के टिक्रर में हुई है। वारदात को अंजाम देने का शक गांव के ही एक युवक पर है। जिसने गुस्से में आकर दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस बात का अभी तक पता नहीं चल पाया है कि दोनों लोगों की हत्या क्यों की गई है, लड़की को लेकर ग्रामीणों ने युवक को टोका था। युवक ने दोनों को दराती से काट डाला, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों ने आरोपी युवक को मंगलवार रात एक युवती संग छेड़छाड़ करने से रोका था। लेकिन आरोपी तो उस समय भाग गया व अपने घर से दराती लेकर आया और दोनों का कत्ल कर दिया।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम टिक्कर के साथ लगते गांव के एक युवक ने दोनों लोगों को मौत के घाट उतार दिया। मृतकों की पहचान रौंथा निवासी जोबनू राम और नेपाली मूल के ककिंदर पुन के रूप में हुई है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है और उसने शवों को अपने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी को भी पूछताछ के लिए अपनी हिरासत में लिया है। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा है, पुलिस उसका डीएनए करवाएगी और उसके घटना में शामिल होने पर इसे फिर गिरफ्तार करेगी। यदि किसी और ने इस घटना को अंजाम दिया तो वो साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी।
Read more: VIDEO: बिहार में बाढ़ है...और तस्वीरें बयां कर रही हैं दर्द