कौन है हर्ष महाजन? जो हिमाचल में बने भाजपा के "चाणक्य" और कर दिया खेला
Who is Harsh Mahajan: 2020 में हिमाचल हार कर भाजपा को जो गहरा जख़्म लगा था, वो अब भरता नजर आ रहा है। हिमाचल में मंगलवार को संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में जो भाजपा ने जीत का परचम लहराया है, उसके बाद राज्य की कांग्रेस पार्टी की सुक्खविंदर सिंह सरकार गिरनी तय मानी जा रही है। नौबत ये आ गई है एक दिन बाद आज मुख्यमंत्री सुक्खविंदर सिंह के इस्तीफे पर सस्पेंस के साथ वहां सियासी भूचाल सा आ गया है।

आइए जानते हैं भाजपा के 'चाणक्य" हर्ष महाजन कौन हैं जिन्होंने कांग्रेस के किले में सेंध लगाकर उसे ता उम्र ना भूलने वाला जख्म दे दिया है।
दरअसल, हिमाचल में खेला करने के लिए भाजपा ने कांग्रेस के ही एक पुराने सिपाही का इस्तेमाल किया है। हर्ष महाजन ही वो शख्स हैं जो लंबे समय तक कांग्रेस में रहे और अब भाजपा ने उन्हीं के जरिए कांग्रेस के अंदरखाने में सेंध लगा दी है। हर्ष महाजन ने एक दिन पहले राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद ये ऐलान कर दिया है कि हिमाचल में कांग्रेस सरकार जल्द सरकार गिर जाएगी।
राज्यसभा चुनाव जीतकर कांग्रेस को किया चारो खाने चित्त
बता दें मंगलवार को संपन्न हुए राज्यसभा चुनाव में संख्याबल के आधार पर कांग्रेस मजबूत स्थित में थी। 40 के मुकाबले 25 के बड़े अंतर के बावजूद भाजपा ने कांग्रेस को मात देकर उसे चारों खाने चित्त कर दिया है। कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को भाजपा के हर्ष महाजन ने हरा कर हिमाचल राज्यसभा में भगवा लहरा दिया है।
हर्ष आज तक एक भी चुनाव हारे नहीं
हिमाचल में राज्यसभा के बाद लोकसभा चुनाव में भाजपा को भारी जीत दिलाने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हर्ष महाजन तीन बार से लगातार विधायक हैं और एक बार मंत्री भी रहे। हर्ष आज तक एक भी चुनाव हारे नहीं हैं।
पूर्व कांग्रेसी और चुनावी रणनीतिकार हर्ष महाजन
हर्ष महाजन वर्ममान समय में हिमाचल में भाजपा के कोर ग्रुप के सदस्य हैं और पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के काफी नजदीकी रहे। हर्ष महाजन पूर्व सीएम वीरभद्र के प्रमुख रणनीतिकारों में से एक थे। साल 2007 के बाद से हर्ष महाजन ने पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के चुनावों का जिम्मा संभाल रखा था। राज्यसभाचुनाव के बाद हर्ष लोकसभा चुनाव में भागवा लहराने के लिए जी तोड़ मेहमनत कर रहे हैं।
चंबा से बने पहले राज्यसभा सांसद
हर्ष महाजन हिमाचल के चंबा के पहले नेता है जो राज्यसभा सांसद बने हैं। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के 1986 से 1995 तक अध्यक्ष रहे। 1993 में चंबा सदर पहली बार चुनाव लड़े और जीत का परचम लहराया। 1993 से 2007 तक तीन बार चंबा विधानसभा क्षेत्र से विधायक और 2003 से 2008 तक पशुपालन मंत्री भी रहे।
2022 में भाजपा में हुए शामिल
28 सितंबर 2022 को हिमचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले हर्ष महाजन ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर ली थी लेकिन भाजपा को हराकर कांग्रेस ने राज्य में बहुमत की सरकार बना ली थी। लेकिन अब हर्ष महाजन ने भाजपा के चाणक्य बनकर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस में सेंधमारी कर बड़ी चाल चल दी। ना केवल भाजपा को जीत दिलाई बल्कि पहली बार राज्य सभा सांसद बनने का भी इतिहास रच डाला।
हर्ष महाजन का परिवार
शिव भूमि चंबा के मूल निवासी हर्ष महाजन का जन्म 12 दिसंबर 1955 को जन्म हुआ। श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स नई दिल्ली और दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम और एमबीए की है। हर्ष महाजन की पत्नी उमा सिंह हैं ।












Click it and Unblock the Notifications