VIDEO: 2 बच्चों के साथ सो रही महिला के घर में अचानक लगी आग, कोई उन्हें बचा न सका

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बिलासपुर के निकट सरकाघाट के छोटा समाहल गांव में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां दो बच्चों समेत उनकी मां जिंदा जल गई। आग लगने का कारण सिलेंडर फटना बताया जा रहा है। महिला की उम्र 30 साल थी। वहीं, बच्ची 4 साल की और बच्चा 10 माह का था।

Recommended Video

    VIDEO: 2 बच्चों के साथ सो रही महिला के घर में अचानक लगी आग, कोई उन्हें बचा न सका
    Watch video: the mother and her children died in fire incident in house

    संवाददाता के अनुसार, घर में जिस वक्त आग लगी, तब महिला का पति डिपो से राशन लेने गया हुआ था। हादसे के समय महिला सो भी रही थी। ऐसे में उसे आग से बच निकलने का मौका भी नहीं मिला। भयंकर अग्रिकांड में मकान की छत उड़ गई। सबकुछ जल गया। मां समेत मासूम बच्चों की जिंदा जलने से मौत हो गई।

    Watch video: the mother and her children died in fire incident in house

    ए.एस.पी पुनीत रघु ने बताया कि, मृतक महिला की पहचान 28 वर्षीय कविता पत्नी मनोज कुमार के तौर पर हुई। वहीं, 4 वर्ष की बेटी की पहचान अपेक्षा और 9 माह के बेटे की पहचान दिक्षू के रूप में हुई। जिस वक्त आग लगी, तो पता चलने पर परिजनों व ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। साथ ही महिला बच्चों को बचाने की भी संभव कोशिश की, लेकिन उन्हें नहीं बचाया जा सका।

    Watch video: the mother and her children died in fire incident in house

    हादसे के समय के बारे में बताया जा रहा है कि दोपहर दो से तीन बजे के बीच आग लगी। वह मकान दो मंजिला था। उस स्लेटपोश मकान में आग लगने से छत क्षतिग्रस्त हो गई।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+