हिमाचल प्रदेश: शिमला नगर निगम चुनाव के लिए मतदान जारी, 34 वार्डों के 153 पोलिंग बूथ पर वोटिंग

हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम के लिए मतदान जारी है। वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी।

 Shimla Municipal Corporation elections

हिमाचल प्रदेश की शिमला नगर निगम के लिए सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह के वक्त बारिश के बीच लोग पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे। मतदान की प्रक्रिया सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगी। शहर के 93920 मतदाता चुनाव लड़ रहे 102 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे।

नगर निगम शिमला के चुनावों के लिए शहर में कुल 153 पोलिंग बूथ स्थापित किए गए हैं। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 153 मतदान केंद्रों में से 10 बूथ अंति सवंदेलनशील और 30 बूथ संवेदनशील के तौर पर चिन्हित किए गए हैं।

मतदान को लेकर सुबह से ही युवाओं से लेकर महिलाओं और बुजुर्गों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। मतदान के लिए सुबह से ही लोग लाइनों में लगे हुए नजर आए।

वोटिंग नगर निगम के 34 वार्डों के लिए जारी है, जिसके लिए 153 मतदान दल नियुक्त किए गए हैं। 34 वार्डों के लिए कुल 93920 मतदाता भाग लेंगे, जिसमें 49759 पुरुष और 44161 महिलाएं शामिल हैं। कुल 102 उम्मीदवारों में कांग्रेस के 34, भाजपा के 34, आप के 21, माकपा के 4 और 9 निर्दलीय प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने बहुमंजिला इमारतों के नियमन के लिए नीतियां बनाने का वादा किया है। जबकि भाजपा ने हर घर में हर महीने 40,000 लीटर मुफ्त पानी देने और 'एक निगम, एक कर' नीति लाने का वादा किया है।

पिछले साल दिसंबर में हिमाचल की सत्ता में आई कांग्रेस ने शिमला नगर निगम पर भी अपनी जीत दर्ज करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है, जबकि निगम के निवर्तमान बोर्ड वाली भाजपा पर अपना कब्जा बरकरार रखने की लड़ाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+