हिमाचल चुनाव: शिमला ग्रामीण सीट से विक्रमादित्य, सुजानपुर से धूमल ने भरा पर्चा

शिमला। कांग्रेस पार्टी ने शिमला ग्रामीण सीट से वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह को टिकट दे दिया है। इसके साथ एक परिवार एक टिकट के फार्मूले को भी झटका लगा है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ उनके पिता सीएम वीरभद्र सिंह भी मौजूद थे। इसके अलावा उनकी माता प्रतिभा सिंह और बहन अपराजिता सिंह भी साथ थी।

पिता वीरभद्र के सहारे बेटा विक्रमादित्य

पिता वीरभद्र के सहारे बेटा विक्रमादित्य

इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश था और वे गाजे-बाजे के साथ आए थे। वे कार्यकर्ताओं के साथ काली बाड़ी मंदिर के साथ डीसी ऑफिस आए। कार्यकर्ताओं ने उन्हें कंधों पर उठाया था और उनमें भारी जोश था। इस मौके पर विक्रमादित्य ने कहा कि शिमला ग्रामीण में कांग्रेस ने पांच सालों में काफी विकास किया है और इस बार लोगों को अपार समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार भी शिमला ग्रामीण सीट पर अपनी जीत दर्ज करेगी। उधर, सीएम ने कहा कि शिमला ग्रामीण सीट उनकी सीट थी और इस बार विक्रमादित्य सिंह के लिए यह सीट छोड़ी है और कांग्रेस ने शिमला में विकास के कई कार्य किए हैं। लोगों का समर्थन कांग्रेस के साथ है।

संभालेंगे पिता की राजनीतिक विरासत

संभालेंगे पिता की राजनीतिक विरासत

हिमाचल युवा कांग्रेस अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह अब शिमला ग्रामीण में अपने पिता वीरभद्र सिंह की राजनैतिक विरासत संभालेंगे। उनका चुनाव मैदान में उतरना एक तरह से राजनैतिक राजतिलक ही माना जायेगा लेकिन जीत का सारा दारोमदार उनके पिता वीरभद्र सिंह पर ही निर्भर होगा। लोकतंत्र में टिकट मिलना ही सबकुछ नहीं है। चुनाव जीत कर अपने आपको साबित भी करना पड़ता है। चूंकि अभी तक वीरभद्र सिंह का बेटा होना ही उनकी पहचान है। कांग्रेस पार्टी ने भी उनके लिये अपने नियम कायदे तोड़े हैं। इसी वजह से उन्हें टिकट मिला है। हलांकि शुरू में पार्टी आलाकमान एक परिवार को एक ही टिकट देने के हक में था लेकिन आखिरी मौके पर वीरभद्र सिंह अपने बेटे के लिये टिकट हासिल करने के लिये कामयाब हो ही गये।

धूमल ने सुजानपुर से भरा नामांकन

धूमल ने सुजानपुर से भरा नामांकन

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के आज आखिरी दिन हमीरपुर के सुजानपुर से वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र भरा। इस मौके पर उनके बेटे अनुराग ठाकुर भी मौजूद रहे। नामांकन से पहले धूमल ने सुजानपुर में रैली निकाल कर शक्ति प्रदर्शन किया। रैली में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा। पहले धूमल हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ते थे। इस बार उन्होंने चुनाव क्षेत्र बदल लिया। डिलिमिटेशन के दौरान ही सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र अस्त्तिव में आया। सुजानपुर में पिछली बार नरेन्दर ठाकुर ने चुनाव लड़ा था। इस बार नरेन्दर ठाकुर को हमीरपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

धूमल ने कहा कि प्रदेश में गत 5 वर्षों में कांग्रेस सरकार के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला रहा है तथा प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है इसलिए अब इस भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का जाना तय है। उन्होंने कहा कि 2012 विस चुनावों में भाजपा की सरकार बनते-बनते नहीं बन पाई थी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में 50 प्लस सीटों का आंकड़ा पाएगी। उन्होंने कहा कि टिकट आबंटन के दौरान कुछ नेताओं में नाराजगी जरूर है लेकिन पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+