कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद ऊना में तनाव का महौल, हत्यारों की तालाश में पुलिस की छापेमारी
कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद ऊना में तनाव का महौल, हत्यारों की तालाश में पुलिस की छापेमारी
ऊना, 13 सितंबर: हिमाचल प्रदेश के ऊना में 12 सितंबर की देर शाम बदमाशों ने सरेआम कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब वो अपने भतीजे के साथ घर जा रहा था। इस दौरान अचानक अज्ञात वाहन पर सवार होकर आए हमलावरों ने उन पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस हमले में कांग्रेस कार्यकर्ता का भतीजा भी घायल हो गया है। इस वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर बदमाश पंजाब की ओर भाग गए।
Recommended Video

कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या के बाद ऊना जिला के हरोली में गुस्से और मातम का महौल है। हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके को सील किया है और हमलावरों को पकडने के लिए कई टीमें गठित की हैं। वाहनों की चैकिंग की जा रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि हिमाचल पुलिस की एक टीम पंजाब के लिए भी रवाना कर दी गई है। तो वहीं, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री ने हिमाचल प्रदेश में बिगडती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मीडिया से कहा कि हमलावरों ने एक निर्दोष व्यक्ति की जान ले ली। पुलिस का दबदबा खत्म हो चुका है और कानून वयवस्था बदहाल हैं।
उन्होंने आगे कहा कि हिमाचल में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं, गुंडा-माफिया राज प्रदेश पर हावी हो चुका है। रविंद्र सेठी की निर्मम हत्या इस बात का पुख़्ता सबूत है। कहा कि प्रदेश के मौजूदा हालातों को देखें तो लग रहा है जैसे अराजकता फैली हुई है। मुख्यमंत्री कानून व्यवस्था बरकरार रख पाने में नाकाम साबित हुए हैं और बहुत बड़े पैमाने पर चिट्टा, नक़ली शराब, वन, कबाड़, रेत एवं अन्य तरह के माफिया की अनदेखी की गई है जिसकी वजह से देवभूमि में दहशत फैली हुई है। हम सब इन हालातों से निराश भी है और एक आक्रोश पूरे प्रदेश की जनता में नज़र आ रहा है। अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस वारदात में जान गंवाने वाले 40 वर्षीय रविंद्र कुमार सेठी का आज पोस्टमार्टम किया जायेगा और उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जायेगा। वहीं, इस फायरिंग में रविंद्र के 17 वर्षीय भतीजे केशव को भी चोट लगी है। उसका इलाज चल रहा है। हरोली के दुलैहड में हुई इस हत्या के बाद लोगों में कानून व्यवस्था को लेकर गुस्सा देखा जा रहा है। जिससे पुलिस पर हमलावरों को पकडने का दवाब बढा हैं। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि रविंद्र कुमार सेठी की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।
एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि फरार हमलावरों की तलाश के लिए पुलिस ने नाकेबंदी कर दी हैं। बीती रात ही पंजाब के लिए एक पुलिस टीम रवाना कर दी गई थी। हमलावरों को पकड़ने के लिए हरसंभव कोशिश की जा रही हैं। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वह खुद जैंजो में जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस जगह-जगह आरोपियों की तलाश कर रही है। किसी को शातिरों के बारे में कोई सूचना मिलती है तो वह उनसे सीधा संपर्क कर सकते हैं। हर पहलु को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल की जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
दुलैहड में रविंद्र कुमार सेठी को सोमवार देर शाम गोली मार दी गई थी। उसके बाद उसे क्षेत्रीय अस्पताल में लाया गया। जहां उसे मृत घोषित किया गया। सेठी कांग्रेस पार्टी से जुडा था और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अगिनहोत्री का करीबी था। बताया जा रहा है कि, रविंद्र कुमार की हत्या के बाद उसका मोबाइल गायब है। पुलिस का ऐसा मानना है कि रविंद्र के मोबाइल फोन से कई अहम राज खुल सकते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस के हाथ उसका मोबाइल फोन नहीं लग पाया। इसके साथ ही जिस स्थान पर गोली चली उसके आसपास सीसीटीवी कैमरों से भी हत्यारों का सुराग लग सकता है।












Click it and Unblock the Notifications