Himachal: कुल्लू में ताश के पत्तों की तरह ढह गई तीन बहुमंजिला बिल्डिंग, चारों तरफ मची अफरा-तफरी
Kullu Building Collapsed: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां तीन से 4 बहुमंजिला इमारत ताश के पत्तों की तरह ढह गई। इस हादसे में अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर सामने नहीं है। हालांकि, इस घटना के दो वीडियो सामने आए है, जो काफी डरा देने वाले है।
यह दिल दहला देने वाली घटना हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के आनी में नए बस स्टैंड के पास हुआ है। जानकारी के मुताबिक, आनी बस स्टैंड के पास इमारत के पीछे लैंडस्लाइड हो रहा था। इस नाले का पानी भी इमारत के पीछे गिर रहा था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आए उसमें साफ नजर आ रहा है कि एक दम से पेड़ हिलने लगता है।

इसके बाद एक-एक करके तीन से चार, बहुमंजिला इमारत पूरी तरह से जमीदोंज हो जाती है। इस घटना का वीडियो टीवी पत्रकार रवि प्रताप दुबे ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया है। वीडियो ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, आज हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी में नए बस स्टैंड के पास 4 मंजिला इमारत गिरी। आनी के नया बस स्टैंड में 8 से 9 भवन गिरने का अनुमान।
Recommended Video
फिलहाल कोई जान-माल का नुक्सान नहीं है। प्रशासन द्वारा करीब एक सप्ताह पूर्व ही इन भवनों को खाली करने के लिए नोटिस जारी कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी आनी बस स्टैंड के पास 2 से 3 और बिल्डिंगों के गिरने का खतरा बना हुआ है। तो वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो में एक शख्स को कह रहा है कि बिल्डिंग के ऊपर लोग हैं।
इस दौरान अफरा तफरी भी देखने को मिली है। खबर के मुताबिक, यह हादसा आज सुबह 10 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। एक बिल्डिंग में पहले कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और दूसरे भवन में SBI बैंक भी चल रहा था। इन्हें जुलाई महीने के भारी बारिश के बाद प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए पहले ही खाली करवा दिया था।
उस दौरान इनके नीचे की जमीन धंसनी शुरू हो गई थी। तो वहीं, अब इन बिल्डिंगें के ढहने के बाद आनी के लोग दहशत में हैं। खासकर जिनके मकान इस बिल्डिंग के साथ बने हुए हैं, वह नुकसान को लेकर ज्यादा चिंतिंत हैं। बता दें कि पहाड़ों पर इस बार बारिश में भारी तबाही मची है। इसी तरह की तस्वीरें प्रदेश के कई अन्य इलाकों से भी सामने आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications