सैफ की बेटी संग डेब्यू करने का इरादा छोड़ जूनियर देओल अब बढ़े और आगे
'पल-पल दिल के पास' के अभिनेता कर्ण देओल और सहर लांबा पर कई दृश्य फिल्माए गए हैं। कर्ण गाइड की भूमिका में नजर आ रहे हैं और सहर ट्रैकर बनकर स्पीति की वादियों में घूम रही है।
शिमला। इन दिनों हिमाचल प्रदेश का लाहौल स्पीति एक्शन, कट और ओके की आवाज से गूंज उठा है। जिससे स्थानीय लोगों में भी अपने चहेते सिने स्टार को देखने के लिए काफी उत्साह देखा जा रहा है। चीन सीमा से सटे कई प्राचीन ऐतिहासिक स्थलों पर इन दिनों शूटिंग चल रही है। चीन सीमा से सटे इस शीत मरूस्थल में इन दिनों यहां जाने-माने सिने स्टार सनी देओल अपने बेटे कर्ण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' की शूटिंग के लिए डेरा डाले हैं। ये फिल्म यहां स्पीति घाटी में फिल्माई जा रही है। आम तौर पर मनाली की वादियों में ज्यादातर हिन्दी फिल्मों की शूटिंग होती रही है। लेकिन इस फिल्म के लिए स्पीति घाटी को चुना गया है।

बर्फ पर बेटा कर पाए काम, पापा ने डाला डेरा
वनस्पति विहीन क्षेत्र स्पीति घाटी का नजारा बदला-बदला सा नजर आ रहा है। आम तौर पर यहां आने से लोग कतराते हैं। स्थानीय लोग भी बाहरी दुनिया से बर्फबारी की वजह से कटे रहते हैं। बताया जा रहा है कि कर्ण देओल की आने वाली फिल्म 'पल-पल दिल के पास' की शूटिंग का शुभारंभ मई में मनाली से ही हुआ था। स्पीति क्षेत्र के कई स्थानों को चिन्हित कर शूटिंग की जा रही है। जिससे बड़ी तादाद में स्थानीय लोग भी यहां रोजाना शूटिंग देखने के लिए उमड़ रहे हैं।
Recommended Video


सैफ की बेटी का इंतजार छोड़ आगे बढ़े कर्ण
'पल-पल दिल के पास' के अभिनेता कर्ण देओल और सहर लांबा पर कई दृश्य फिल्माए गए हैं। कर्ण गाइड की भूमिका में नजर आ रहे हैं और सहर ट्रैकर बनकर स्पीति की वादियों में घूम रही है। स्पीति घाटी में ट्रैकिंग के ज्यादा से ज्यादा दृश्य लिए जा रहे हैं। स्पीति के कीह गोंपा सहित लांगचा, रांगरिक, किब्बर और कोमिक गांव में शूटिंग की गई। यहां सन्नी देओल ने शूटिंग से कुछ पल निकाल कर स्पीति के प्रशंसकों संग खुशियां बांटीं। ग्रामीणों का प्यार देखकर सन्नी भावुक हो गए। उन्होंने ग्रामीण प्रशंसकों संग मिलकर गदर फिल्म का गाना इक मोड़ आया मैं उत्थे दिल छोड़ आया गाया। प्रशंसकों की डिमांड पर सनी देओल ने अपना 'ढ़ाई किलो का हाथ' वाला डायलॉग भी उन्हें सुनाया।

'पल-पल दिल के पास'
'पल-पल दिल के पास' फिल्म यूनिट के को-आर्डीनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि इन दिनों फिल्म की शूटिंग स्पीति घाटी में चल रही है। उन्होंने बताया कि स्पीति के अनेक ऐतिहासिक स्थानों सहित चंद्रताल झील किनारे भी शूटिंग के दृश्य फिल्माए गए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म की 40 प्रतिशत शूटिंग पूरी कर ली गई है। उन्होंने बताया कि बहुत सी फिल्म यूनिट बर्फबारी का इंतजार कर रही हैं। पहाड़ों में बर्फबारी होते ही बड़ी फिल्म यूनिटें मनाली और कुल्लू की वादियों में दस्तक देंगी।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग?












Click it and Unblock the Notifications