हिमाचल: सोमेश गोयल की हुई छुट्टी, सीता राम मरढ़ी को बनाया गया नया डीजीपी
शिमला। प्रदेश सरकार ने हिमाचल प्रदेश पुलिस के डीजीपी सोमेश गोयल का तबादला कर दिया है और उनकी जगह सीता राम मरढ़ी को हिमाचल के नया डीजीपी बनाया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गई है। सोमेश गोयल को डीजी जेल व सुधारात्मक सेवा हिमाचल प्रदेश लगाया है।

बता दें कि पिछले वर्ष ही तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सोमेश गोयल को डीजीपी बनाया था। उनकी नियुक्ति तत्कालीन डीजीपी संजय कुमार के दिल्ली में एनडीआरएफ में जाने के बाद की गई थी। जुलाई में उन्होंने डीजीपी का पद ग्रहण किया था। सोमेश गोयल के डीजीपी बनते ही कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस सामने आया था। इससे उन्हें लोगों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। उनके कार्यकाल में आईजी जैदी सहित करीब नौ पुलिस कर्मी भी जेल गए जिसके चलते गोयल भाजपा के निशाने पर रहे। भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही यह कयास लगाए जा रहे थे कि उन्हें बदला जा सकता है। आज उन्हें डीजीपी पद से हटा दिया गया है। वह इस पद पर करीब 6 महीने रहे हैं। आपको यह भी बात दें कि मरढ़ी 1986 बैच के आईपीएच हैं और सोमेश गोयल 1984 बैच के हैं।












Click it and Unblock the Notifications