Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

शशि कपूर की अधूरी रह गई एक ख्वाहिश, खरीद नहीं पाए यह प्यार की निशानी

शिमला। मशहूर सिने स्टार शशि कपूर का सोमवार को निधन हो गया। उनका शिमला से भी गहरा नाता रहा है। उन्होंने अपने जीवन में कई फिल्मों की शूटिंग न केवल हिमाचल में कीं बल्कि उन्हें जेनिफर का प्यार भी यहां ही मिला। शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर स्थापित गेयटी थियेटर में शशि कपूर ने अपनी पत्नी जेनिफर कपूर को प्रपोज किया था। बताया जाता है कि शशि कपूर की पत्नी यहां अक्सर थियेटर और प्ले करने के लिए आती थी। शिमला के गेयटी थियेटर में उन दिनों नाटक काबुलीवाला का मंचन हो रहा था। इस दौरान ही शशि कपूर ने जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था।

शिमला आते रहते थे शशि कपूर

शिमला आते रहते थे शशि कपूर

शिमला के थियेटर कलाकार संजय सूद बताते हैं कि रिज मैदान पर बना गेयटी थियेटर वैसे तो कई ऐतिहासिक बातों का साक्षी रहा है। यहां अक्सर बड़े-बड़े नामी कलाकार प्ले करने के लिए आते रहते हैं। वे बताते हैं कि शशि कपूर के पिता पृथ्वी राज कपूर भी यहां प्ले और थियेटर के लिए आते रहते थे। वे भी अपने पिता के साथ शिमला आते-जाते रहते थे। संजय सूद बताते हैं कि शशि कपूर ने गेयटी थियटेर में जेनिफर को शादी के लिए प्रपोज किया था। उस दौरान जेनिफर भी एक नाटक के सिलसिले में शिमला आई थीं।

गेयटी थिएटर खरीदना चाहते थे

गेयटी थिएटर खरीदना चाहते थे

संजय सूद बताते हैं कि क्योंकि शिमला का गेयटी थियेटर शशि कपूर के प्यार की निशानी थी इसलिए वह इसे खरीदना भी चाहते थे लेकिन हेरिटेज प्रॉपटी होने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाए। सरकार ने उनकी इस पेशकश को नामंजूर कर दिया था। यहां तक कि जब शिमला में फिल्म सिटी बनने के बात उठी थी तो उन्होंने हर संभव मदद करने का भरोसा दिया था। शिमला से उनका काफी लगाव था।

जेनिफर से शशि की शादी

जेनिफर से शशि की शादी

शशि कपूर की पत्नी जेनिफर कपूर का नाम जेनिफर केंडल था। वे एक ब्रिटिश अभिनेत्री थी और उन्होंने पृथ्वी थियेटर की स्थापना की थी। इंग्लैंड में जन्मी जेनिफर ने अपना ज्यादातर बचपन भारत में व्यतीत किया था। उनके पिता एक ट्रैवल थियेटर कंपनी ‘शेक्सपियराना' चलाते थे। शशि कपूर से उनकी मुलाकात पहली बार कलकत्ता में सन 1956 में हुई थी। प्ले द टेम्पेस्ट में शशि कपूर भी एक किरदार निभा रहे थे। इसके बाद शशि कपूर भी इस ट्रैवेल कंपनी के साथ जुड़ गए। साल 1958 में जुलाई में शशि कपूर ने जेनिफर से शादी कर ली। साल 1984 में उनकी मौत हो गई थी।

शशि कूपर की फिल्म की शिमला में शूटिंग

शशि कूपर की फिल्म की शिमला में शूटिंग

साल 1973 में आई शशि कपूर रोमांटिक फिल्म ‘आ गले लग जा'की शूटिंग के लिए भी शिमला आए थे। इस फिल्म के श़ॉट्स छोटा शिमला के ऐतिहासिक पोस्ट ऑफिस के आसपास फिल्माए गए थे। संजय सूद बताते हैं कि वे काफी छोटे थे, जब इस फिल्म की शूटिंग यहां हुई थी। उन्होंने पहली बार शशि कपूर और शर्मिला टैगोर को देखा था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+