मां से बिछड़ा तेंदुआ पहुंचा शिमला के जिला कोर्ट, वन विभाग की टीम ने पकड़ा
शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में अदालती कार्रवाई कुछ समय तक रोकनी पड़ी, जब कोर्ट परिसर में तेंदुए का शावक घुस आया। परिसर में तेंदुए का शावक घुसने से हड़कंप मच गया। डर के मारे शावक एक कार के नीचे घुस गया। इसके बाद अदालत के एक सुरक्षाकर्मी ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम ने मौका पर आकर तेंदुए के बच्चे को बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया।
वन विभाग का अनुमान है कि यह 4 माह शावक है। वन अधिकारियों ने बताया कि अपने साथियों से जंगल से भटक कर यहां पुहंच गया था। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन और पुलिस विभाग के 300 से 350 कर्मचारी सर्च अभियान में जुट गए थे।
शावक को देखने के लिए परिसर में काफी भीड़ हो गई, जिस कारण से वन विभाग को शावक को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद ही अदालती कार्रवाई शुरू हो सकी।
ये भी पढ़ें- 26/11: पत्नी-बेटे को सोता छोड़ मिशन के लिए चल पड़े थे ब्रिगेडियर गोविंद सिंह