वतन पहुंचे इराक से 38 भारतीयों के अवशेष, मंगलवार को अंतिम संस्कार

शिमला। इराक के मोसुल में आईएसआईएस आतंकियों द्वारा चार साल पहले मारे गए 39 में से चार हिमाचलियों सहित 38 भारतीयों के पार्थिव शरीर सोमवार को वतन पहुंचा। हिमाचली युवकों के शवों के अवशेष लाने के लिए खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री किशन कपूर व कांगड़ा के जिलाधीश अमृतसर पहुंचे।

Remains of four Himachali youth killed in Mosul

जानकारी के अनुसार, इनमें से 27 शवों को पंजाब को सौंपा जायेगा। उसके बाद चार शवों को हिमाचल को सौंपा जायेगा। बता दें कि मारे गए युवकों में तीन कांगड़ा जिला से हैं, तो एक मंडी का है। जिनमें अमन कुमार निवासी पासु धर्मशाला, संदीप सिंह राणा निवासी फतेहपुर, इंद्रजीत निवासी तहसील देहरी और हेमराज निवासी मंडी शामिल है।

Remains of four Himachali youth killed in Mosul

उल्लेखनीय है कि 20 मार्च को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने राज्यसभा में कहा था कि इराक के मोसुल में अपहृत 4 हिमाचलियों सहित 39 भारतीयों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 27 पंजाब के, 4 हिमाचल के, 6 बिहार के और 2 पश्चिम बंगाल के थे। हिमाचल से ताल्लुक रखने वाले युवकों के शवों को कांगड़ा के सरकारी अस्पताल में सोमवार को रखा जायेगा। कांगड़ा के जिलाधीश संदीप कुमार ने कहा कि सोमवार की शाम तक मृतकों के अवशेषों को जिला कांगड़ा में पहुंचा दिया जायेगा और उन्हें शवगृह में रखा जाएगा। 3 अप्रैल को उन्हें परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। जिसके बाद परिजन उनका अंतिम संस्कार कर सकेगें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+