ज्वालामुखी मंदिर में पिछले पांच सालों में कांग्रेस ने किया 22 करोड़ का घोटाला- धवाला

शिमला। ज्वालामुखी के विधायक रमेश धवाला ने आज यहां कहा कि वह भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था ही उनका एकमात्र एजेंडा है। उन्होंने कहा कि जितना मंदिरों को मोहम्मद गजनवी ने नहीं लूटा होगा, जितने पिछले पांच सालों में ज्वालामुखी मंदिर को लूटा गया।

करीब 22 करोड़ का हुआ है घोटाला

करीब 22 करोड़ का हुआ है घोटाला

यहां ज्वालामुखी मंदिर में विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद धवाला ने कहा कि पिछले पांच सालों में ज्वालामुखी मंदिर में जमकर भ्रष्टाचार हुआ लेकिन संबधित अधिकारी भी आंखें मूंद कर सब देखते रहे। उन्होंने कहा कि करीब 22 करोड़ रूपये के घपले घोटाले मंदिर में हुए हैं। वह अब एक एक पाई-पाई का हिसाब भ्रष्टाचारियों से लेंगे। इस मामले में तत्कालीन मंदिर न्यास के चैयरमेन व मंदिर अधिकारी की भी जवाबदेही तय होगी। उन्हें भी बख्शा नहीं जाएगा।

मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मंदिर घोटाले की जांच का मुद्दा

मुख्यमंत्री के समक्ष उठाएंगे मंदिर घोटाले की जांच का मुद्दा

धवाला ने कहा कि वह इस मामले को प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के समक्ष जल्द ही उठायेंगे। व सारे गलत कारनामों की जांच विजिलेंस से कराई जायेगी। धवाला ने कहा कि कांग्रेस राज में भ्रष्टाचार को ज्वालामुखी में संस्थागत रूप मिल गया था। राजनैतिक संरक्षण में मदिर में भी खूब लूट मची रही। धवाला ने कहा कि बड़ी तादाद में अपात्र लोगों को राजनैतिक आधार पर चढ़ावा बांटा गया। कई परिवारों में तो फर्जी तरीके से दो दो लोगों को पैसा दिया गया।

लंगर को भी ठेके में दिया गया जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ

लंगर को भी ठेके में दिया गया जिसमें जमकर भ्रष्टाचार हुआ

धवाला ने कहा कि पिछले पांच साल में लंगर को ठेके पर दिया गया। जिसमें भी जमकर भ्रष्टाचार हुआ। ठेकेदार को लाखों रूपये का भुगतान फर्जी तरीके से किया गया। उन्होंने कहा कि संबधित अधिकारी अपना काम करने का तरीका भी बदलें। व उनके पास हाजिरी बजाने के बजाये जनता के बीच जायें। उन्होंने मंदिर प्रशासन को निर्देश दिये कि गरीब व जरूरतमंद को आर्थिक मदद देने के लिये किसी भी प्रकार का समारोह का आयोजन नहीं किया जाये।

मंदिर प्रशासन को विकास कार्यों के लिए दी जाएगी पर्याप्त धनराशि

मंदिर प्रशासन को विकास कार्यों के लिए दी जाएगी पर्याप्त धनराशि

धवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की गतिशील नेतृत्व में प्रदेश में एक मजबूत सरकार का गठन हुआ है तथा क्षेत्रवाद, जातिवाद इत्यादि संकीर्ण सोच को दरकिनार करके सरकार द्वारा प्रदेश के सभी क्षेत्रों का सामान विकास सुनिश्चित करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों के लोगों के कल्याण के लिए नई योजनाएं कार्यन्वित की जा रही हैं। धवाला ने मंदिर प्रशासन को विकास कार्यों के लिए धनराशि और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया और गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के कल्याण के लिए धनराशि का समुचित उपयोग करने का आग्रह किया। उन्होंने सभी विकास कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित बनाने की अपील की। व आशा जताई कि अब मंदिर में अधिकारी व कर्मचाारी नये जोश एवं प्रतिबद्धता के साथ लोगों की सेवा करेंगे। इस अवसर पर एसडीएम राकेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष चमन पुंडीर,शहरी अध्यक्ष राम स्वरूप शास्त्री ,महामंत्री जे पी चौधरी,विमल चौधरी , राजू ठाकुर व दीपक खौला आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+