ठियोग विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राकेश शर्मा हारे
शिमला। ठियोग से सीपीआई के उम्मीदवार राकेश सिंघा ने भाजपा के राकेश वर्मा को 1983 मतों के अंतर से हराया। 2012 के हिमाचल प्रदेश के चुनाव में राकेश शर्मा को कांग्रेस उम्मीदवार विद्या स्टोक्स ने 4,276 मतों के अंतर से हाराया था। राकेश वर्मा ने 1993 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में अपना राजनीतिक जीवन शुरू किया था। उन्होंने कांग्रेस की विद्या स्टोक्स को हराया था। हालांकि, 1998 में वे स्टोक्स से हार गए थे। लेकिन 2003 और 2007 में एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में जीते।

Myneta.info के अनुसार, राकेश वर्मा 55 साल के हैं । उन्होंने अपना पेशा बागवानी बताया है। वह आईआईपी विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में बीए (ऑनर्स) में स्नातक हैं। उनकी संपत्ति 10 करोड़ रुपए से अधिक है और उनके खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications