मोदी सरकार के कैबिनेट में शामिल होंगे हिमाचल से प्रेम कुमार धूमल

पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने धूमल को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि मोदी सरकार मे वे कैबिनेट मिनिस्टर बनेंगे।

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को शनिवार को होने जा रहे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल किया जा रहा है। पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व ने धूमल को दिल्ली बुलाया है।

अमित शाह से इस बारे में हो चुकी बात

अमित शाह से इस बारे में हो चुकी बात

धूमल के अचानक दिल्ली बुलाये जाने को लेकर मंत्रिमंडल विस्तार से जोड़ कर देखा जा रहा है। हलांकि इससे पहले उनके बेटे सांसद अनुराग ठाकुर के मंत्री बनने की संभावना जताई जा रही थी लेकिन आखिरी समय में उनकी जगह धूमल को ही केन्द्र में लाने का फैसला लिया गया। बताया जा रहा है कि धूमल को केबिनेट मंत्री बनाया जा रहा है व इस बारे में उनकी पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से बात हो चुकी है। धूमल को दिल्ली पहुंचने को कहा गया है।

हमीरपुर में हुआ धूमल का जन्म

हमीरपुर में हुआ धूमल का जन्म

प्रेम कुमार धूमल 10 अप्रैल 1944 को गांव समीरपुर जिला हमीरपुर में पैदा हुए। इनकी प्रारंभिक शिक्षा मिडिल स्कूल भगवाड़ा में हुई और मैट्रिक डीएवी हाई स्कूल टौणी देवी, जिला हमीरपुर से की। 1970 में इन्होंने दोआबा कालेज जालंधर में एमए इंग्लिश में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। इन्होंने पंजाब, विश्वविद्यालय (जालंधर) में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। तत्पश्चात दोआबा कालेज जालंधर चले गए। नौकरी करते हुए इन्होंने एलएलबी किया।

रह चुके हैं हिमाचल के सीएम

रह चुके हैं हिमाचल के सीएम

1984 में धूमल ने संसदीय चुनावों में भाग लिया और पराजित हुए, किंतु 1989 में हमीरपुर से विजयी हुए। 1991 में पुन: हमीरपुर की लोकसभा सीट से विजयी हुए तथा हिमाचल प्रदेश की बीजेपी इकाई के अध्यक्ष बने। 1996 के लोकसभा चुनावों में हार का सामना करना पड़ा। उसके बाद 1998 के विधानसभा चुनावों में बमसन क्षेत्र से जीतकर प्रदेश में भाजपा-हिविंका गठबंधन के मार्च 1998 से मार्च 2003 तक मुख्यमंत्री रहे। दिसंबर 2007 से दिसंबर 2012 तक वह मुख्यमंत्री पद पर आसीन रहे। इस समय भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में हिमाचल प्रदेश विधानसभा की हमीरपुर सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+