कोटखाई केस: जैदी सहित आरोपी पुलिसकर्मियों का दिल्ली में नार्को टेस्ट
सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किये गये पुलिसकर्मियों का यह अंजाम देख हर कोई हैरान है। इस बीच सीबीआई से कदम से घबराई सरकार ने बुधवार को अलर्ट जारी कर दिया है।
शिमला। कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व उसका मर्डर करने वाले प्रदेश में कितने ताकतवर लोग होंगे उसकी कल्पना सीबीआई की ओर से उठाये गये कदम से की जा सकती है। सीबीआई की ओर से गिरफ्तार किये गये पुलिसकर्मियों का यह अंजाम देख हर कोई हैरान है। इस बीच सीबीआई से कदम से घबराई सरकार ने बुधवार को अलर्ट जारी कर दिया है। सरकार को आशंका है है कि शिमला में धरने प्रदर्शन हो सकते हैं। वहीं सीपीएम कुछ देर बाद अपनी अगली रणनीति बतायेगी।

वनइंडिया ने किया था इस पूरे मामले का खुलासा
उधर हिमाचल सरकार को एक ओर झटका देते हुये बुधवार को सीबीआई दक्षिणी रेंज के आईजी जहूर जैदी सहित गिरफ्तार किये गये सभी पुलिस अधिकारी व कर्मियों को दिल्ली ले गई है। दिल्ली में सभी आरोपी पुलिस वालों का नार्को टेस्ट होगा। वन इंडिया में इस मामले में शुरू में ही तथ्यों के आधार पर दावा किया था कि हवालात में सूरज की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। अब इस मामले में बहुत कुछ सबके सामने आ रहा है। कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस में नेपाली मजदूर सूरज ही अहम किरदार था, उसकी पुलिस लॉकअप में हत्या होने की कहानी गढ़ी गई तो शायद आरोपियो ने राहत की सांस ली होगी कि अब उन्हें कुछ भी नहीं होगा लेकिन सीबीआई ने सबकी हवा निकाल कर रख दी।

सीबीआई के कदम से घबराई सरकार
बताया जा रहा है कि सीबीआई ने प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से दोनों मामलों की जांच का आदेश मिलते ही सबसे पहले कोटखाई थाने का ही रुख किया व जांच की शुरुआत यहां से ही शुरू की तो कई सनसनीखेज खुलासे सामने आये। सीबीआई अब मान कर चल रही है कि सूरज की हवालात में मौत कोई साधारण मौत नहीं थी। इस मौत का लिंक कहीं न कहीं कोटखाई में स्कूली छात्रा के रेप व मर्डर से जुड़ा हुआ है। इसकी पुष्टि सीबीआई की ओर से जैदी सहित दूसरे पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन व लैपटाप से हो रही है। यह उपकरण सीबीआई ने कुछ दिन पहले ही अपने कब्जे में ले लिये थे जिनकी जांच के बाद कुछ सबूत सीबीआई को मिले हैं। वहीं अब सीबीआई सबके नार्को टेस्ट करवाने जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि कहीं कोई झूठ तो नहीं बोल रहा। इसके लिये दिल्ली में सीबीआई की टीम पहले ही अलर्ट पर रखी गई है ताकि यह टेस्ट आज ही हो।

लॉकअप में नहीं हुआ सूरज का मर्डर!
वहीं कोटखाई थाने का मुंशी दिनेश कुमार सीबीआई की पूछताछ के आगे झूठ का ज्यादा देर तक छिपा नहीं पाया व उसने जो कुछ उगला उससे उसी के महकमें के लोगों की गिरफ्तारियों का रास्ता तैयार हो गया। वहीं अब साफ होने लगा है कि मामले के अहम किरदार सूरज की हत्या हवालात में नहीं बल्कि कहीं ओर हुई है। बताया जा रहा है कि दिनेश को ही नेपाली मजदूर सूरज को लॉकअप से बाहर निकालने के लिए कहा गया था। उसके बाद आरोप यह भी है कि सूरज को कोटखाई थाने से बाहर ले जाया गया, जहां उसकी हत्या की गई और बाद में कवरअप स्टोरी भी बना दी गई कि सूरज को उसी के साथी ने मारा। मुंशी दिनेश पर इस मामले में दबाव बनाने के भी आरोप लगते रहे हैं। बताया जाता है कि सीबीआई ने घंटों दिनेश से पूछताछ की थी, जिसके बाद एसआईटी की ये बड़ी गिरफ्तारियां संभव हो सकी हैं। बताया जाता है कि दिनेश ने इस मामले से जुड़े कई और राज भी सीबीआई से साझा किए हैं, जो इस केस को सुलझाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दिनेश इन दिनों सीबीआई की सुरक्षा में बताया जा रहा है, क्योंकि उसके परिजनों ने उसकी जान को खतरा बताया था।

इस घटना पर हिमाचल के लोगों में आक्रोश
जानकारी मिली है कि सीबीआई को नेपाली सूरज के हत्यारों की भी जानकारी मिल चुकी है। ताजा गिरफ्तारियों से अब यह भी तय माना जा रहा है कि सूरज की हत्या लॉकअप में नहीं हुई। इसे कोटखाई थाने के बाहर मारा गया। आखिर पुलिस ने इतने बड़े मामले को इतने दिनों तक उलझाए क्यों रखा, ये वे सवाल हैं, जो हिमाचल पुलिस की छवि पर दाग लगा सकते हैं। पुलिस का सूरज हत्या मामले में दावा था कि उसे पिकअप के उस ड्राइवर ने लॉकअप में रात को मौत के घाट उतारा, जिससे उसकी कहासुनी हुई थी। यहां तक कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट तक में सूरज की मौत प्राइवेट पार्ट में चोट लगने व सिर में चोटें आने से होने का दावा किया गया। इस मामले में कोटखाई पुलिस थाने के तमाम स्टाफ को लाइन हाजिर भी किया गया था सूरज की हत्या के बाद कोटखाई थाने में क्रुद्ध भीड़ ने आग लगा दी थी। यह अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था, जिसमें हजारों लोग व सामाजिक संगठन शामिल हुए थे।

कोटखाई प्रकरण में कब, क्या हुआ
04 जुलाई को कोटखाई के महासू से शाम को स्कूल की छात्रा गायब
05 जुलाई को परिजनों ने छात्रा की जंगल में तलाश की
06 जुलाई को छात्रा का शव जंगल में मिला, पुलिस ने की जांच शुरु
07 जुलाई को पोस्टमार्टम में दुष्कर्म की पुष्टि
08 जुलाई को धरना-प्रदर्शन हुए
09 जुलाई को कई लोगों से पूछताछ की गई
10 जुलाई राज्य सरकार ने एसआईटी गठित की, आईजी साउथ रेंज जहूर जैदी को सौंपा गया जिम्मा
11 जुलाई चार युवकों को पूछताछ के लिए पकड़ा
12 जुलाई हाई कोर्ट ने घटना पर लिया स्वत: संज्ञान, एक आरोपी आशीष चौहान गिरफ्तार
13 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड को सुलझाने का किया दावा, डीजीपी ने कान्फ्रेंस कर छह आरोपियों को गिरफ्तार करने की दी जानकारी
14 जुलाई को ठियोग में भारी प्रदर्शन, पुलिस वाहनों की तोडफ़ोड़, सरकार ने दिए सीबीआई जांच के आदेश
15 जुलाई को आरोपियों को डीएनए टेस्ट के लिए शिमला लाया गया
16 जुलाई को पूरे प्रदेश में धरने- प्रदर्शन
18 जुलाई को कोटखाई में बड़ा प्रदर्शन, रात को पुलिस हिरासत में एक आरोपी की हत्या
19 जुलाई कोटखाई में प्रदर्शन, थाने को आग लगाई, पुलिस पर पथराव।सरकार द्वारा सीबीआई को जांच सौंपने का ऐलान
21 जुलाई को हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेशों पर सीबीआई को नोटिस जारी हुआ
22 जुलाई को सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
25 जुलाई नेपाली सूरज का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम
26 जुलाई को सीबीआई टीम कोटखाई दांदी जंगल पहुंची
29 जुलाई फोरेंसिक जांच की प्रगति रिपोर्ट लेने जुन्गा गई सीबीआई
04 अगस्त को कोटखाई की छात्रा हत्या व बलात्कार मामले में आरोपियों के डीएनए टेस्ट सीबीआई ने दिल्ली भेजे
29 अगस्त को सीबीआई ने हिमाचल पुलिस की एसआईटी आईजी जहूर एच जैदी सहित गिरफ्तार
30 अगस्त जैदी व दूसरे आरोपी पुलिस वाले दिल्ली में नार्को टेस्ट के लिये भेजे गये
आईजी जैदी समेत सभी पुलिस कर्मी सात दिन के रिमांड पर भेजे












Click it and Unblock the Notifications