इस वजह से सऊदी अरब में फंसा हुआ है युवक, निराश मां-बाप ने सुषमा स्वराज से मांगी मदद

शिमला। पिछले पांच साल से सऊदी अरब में फंसा हिमाचली युवक वतन वापसी की राह ताक रहा है। युवक के परिजन अपने बेटे को लेकर चिंतित हैं, चूंकि उन्हें अभी ही पता चला है कि उनका बेटा बंधक है। आज पांच साल बीत जाने के बावजूद फर्जी जुर्माने और पैसों के अभाव में वापस नहीं आ सका है। हर ओर से निराश युवक के मां-बाप ने अब जाकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाई है।

man requested to free himself from Saudi Arab from Sushma swaraj

ऊना का रहने वाला है युवक
हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के वनगढ़ के बाशिन्दे सुनील राणा ने विदेश जाते वक्त पता नहीं क्या क्या सपने संजोकर रखे थे, जो अब उसके जीवन पर ही भारी पडने लगे हैं। सुनील व उसका एक दोस्त जो कि पंजाब से है, पिछले पांच सालों से सऊदी अरब में हैं, लेकिन कई प्रयासों के बावजूद अभी तक सुनील की वतन वापसी नहीं हो पा रही है। चारों तरफ से निराशा हाथ लगने के बाद सुनील ने सऊदी अरब से विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद की गुहार मांगी है। ताकि वह व उसका दोस्त वहां से सकुशल निकल सकें। दरअसल इस युवक पर वहां लाखों रूपये का जुर्माना एक मामले में लगाया गया, जिसे देने में वह असमर्थ है।

पांच साल से वापस नहीं आया है युवक
सुनील रोजी रोटी की तलाश में अपना देश छोड़ सऊदी अरब गया था। लेकिन पांच साल बीत जाने के बाद भी सुनील सउदी अरब के दमाम से अपने वतन वापस नहीं आ पा रहा है। सुनील के परिजनों ने भी केंद्र सरकार से अपने बेटे की सकुशल वतन वापसी की मांग की है। अपने बेटे की वतन वापसी की राह देख रहे सुनील के परिजनों ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई है। सुनील के परिजनों ने बताया कि सुनील पांच साल पहले बतौर ड्राइवर काम के लिए सऊदी अरब गया था लेकिन पिछले काफी समय से वो मुश्किल हालात में फंसा हुआ है। परिजनों की मानें तो सुनील पर सऊदी सरकार ने लाखों रुपए का जुर्माना लगाया है। वे लोग गरीब है और ऐसे में अपने बेटे को कैसे वापस लाएं। सुनील के परिवार ने अपने बेटे की वतन वापसी के लिए कई जगह हाथ फैलाये लेकिन हर तरफ उन्हें निराशा ही हाथ लगी। अब परिवार के सदस्यों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से अपने बेटे को स्वदेश लाने की गुहार लगाई है। वहीं सुनील की वतन वापसी को लेकर गांव के लोग भी काफी चिंतित है।

ट्रेवेल एजेंट पर भी कार्रवाई की मांग
इन लोगों की माने तो ऊना में जिस ट्रेवल एजेंट के माध्यम से सुनील सऊदी अरब गया था, उस एजेंट के खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ऐसे लोग युवाओं को अपने झांसे में फंसाकर गुमराह कर रहे है। वहीं सऊदी अरब में फंसे सुनील राणा ने अपना और पंजाब के नवांशहर के ओंकार सिंह की आपबीती विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को बताते हुए उनसे वतन वापसी की मदद मांगी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+