हिमाचल चुनाव: भाजपा प्रत्याशियों के नाम हुए लीक, पार्टी में मचा हड़कंप
शिमला। हिमाचल भाजपा में उस समय खलबली मच गई जब पार्टी की ओर से इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनावों के लिये प्रस्तावित चुनावों के लिये भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट बाहर आ गई। इस लिस्ट को सोलन भाजपा मंडल के ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप में जाहिर किया गया है। जिसमें भाजपा के संभावित 20 प्रत्याशियों के नाम हैं। इस लिस्ट को सोलन मंडल के महामंत्री नरेंद्र ठाकुर ने वट्सअप पर डाला है। जिसमें दावा किया गया है कि लिस्ट के अनुसार भाजपा इन 20 प्रत्याशियों पर चुनाव का दांव खेल सकती है।

संभावित प्रत्याशियों के नाम जाहिर होने से पार्टी मुश्किल में फंस गई है। इस लिस्ट से पार्टी में अब बगावत होने का खतरा भी पैदा हो गया है। हिमाचल भाजपा पहले ही कई गुटों में बंटी है। जिसमें नेता प्रतिपक्ष प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार के अलावा केन्द्रिय मंत्री जेपी नड्डा के बीच जोर आजमाईश चल रही है। फिलहाल पार्टी की चुनावों तक सबको साथ लेकर चलने की मंशा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अपने पालमपुर दौरे के दौरान पार्टी के नेताओं को गुटबाजी को लेकर चेताया था। लेकिन अब ताजा घटनाक्रम ने सारे प्रयासों को पलीता लगा दिया है। चूंकि पार्टी के जिन प्रत्याशियों के नाम सामने आये हैं। उनका इस बार स्थानीय स्तर पर व्यापक विरोध है।

मसलन शाहपुर में मौजूदा विधायक सरवीण चौधरी के खिलाफ लगातार अंदेालन हो रहे हैं और भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनको दोबारा टिकट देने का पुरजोर विरोध कर रहा है। इस विरोध को देखते हुये पार्टी लगातार संदेश दे रही थी कि इस बार प्रत्याशी बदला जायेगा। यही हाल कांगड़ा से पिछला चुनाव हार चुके संजय चौधरी को दोाबरा प्रत्याशी बनाने को लेकर है। कुल मिलकार 20 प्रत्याशी जिनके नाम जाहिर हुए हैं। उनमें ज्यादातर या तो पिछला चुनाव हार चुके हैं या फिर उनका स्थानीय स्तर पर विरोध हो रहा है। यही वजह है कि संभावित प्रत्याशियों के नाम जाहिर होते ही पार्टी में विरोध के स्वर उठने लगे हैं। हालांकि पार्टी नेतृत्व इस मामले कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। वहीं भाजपा पदाधिकारियों ने पार्टी अध्यक्ष से इस बाबत शिकायत कर सोलन मंडल के महामंत्री पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications