कोटखाई गैंगरेप-मर्डर केस की जांच शुरू करेगी CBI, सरकार के फैसले के बाद हाईकोर्ट देगा आदेश!
सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि उसने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने को कहा है। अब हाईकोर्ट को जांच शुरू करने का आदेश देना है।
शिमला। कोटखाई में स्कूली छात्रा से गैंगरेप व मर्डर मामले में जनता के बढ़ते आक्रोश व लगातार हो रहे धरने प्रर्दशनों से विचलित हिमाचल सरकार मामले की सीबीआई से जल्द जांच कराने की गुहार लेकर हाईकोर्ट में पहुंच गई है। इस अहम मामले की सुनवाई हाईकोर्ट बुधवार को करने जा रहा है। जिससे प्रदेश की नजरें हाईकोर्ट की ओर हैं।

मंगलवार को जिस तरीके से गुम्मा व राजभवन के बाहर प्रदर्शन, चक्का जाम हुआ उससे सरकार विचलिति हो गई। शाम ढ़लते-ढ़लते प्रदेश हाईकोर्ट के पास पहुंच गई। कोटखाई की नाबालिग छात्रा की रेप के बाद हत्या के मामले पर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को प्रदेश हाईकोर्ट में आवेदन किया। सरकार ने अपने आवेदन में कहा कि उसने इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने को कहा है। ऐसे में कोर्ट सीबीआई को इस मामले की जांच अपने हाथ में लेने का आदेश दे। इस मामले की सुनवाई बुधवार को होगी।

बता दें कि स्कूली छात्रा के रेप व मर्डर केस को लेकर राज्यभर में प्रदर्शन हो रहे हैं। सरकार ने सीबीआई से इस मामले की जांच करवाने की सिफारिश की है। इस संबंध में सीएम वीरभद्र सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र भी लिखा है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई प्रगति नहीं हुई है। सरकार का अनुरोध अभी भी औपचारिकताओं में फंसा है। वहीं लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। बदले हालात को देखते हुए सरकार ने अदालती आदेशों का माध्यम अपनाया ताकी जांच जल्द शुरू हो सके।

गौर करने वाली बात ये है कि हाईकोर्ट ने पहले ही इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा था, लेकिन सरकार ने अब हाईकोर्ट में आवेदन दायर कर इस मामले की सीबीआई जांच के आदेश देने की गुहार लगाई है। इस बीच सीबीआई के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरके गौड़ ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार से आदेश मिलते ही सीबीआई जांच शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि सीबीआई को जांच रेफर होने से पहले केंद्र सरकार मामले को गृह मंत्रालय को भेजती है। उसके बाद फाइल केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय के जरिए सीबीआई के पास आएगी। गौड़ ने कहा कि जैसे ही आदेश आएंगे, सीबीआई तत्परता से जांच शुरू कर देगी। उन्होंने कहा है कि फिलहाल कोटखाई रेप व मर्डर मामले में सीबीआई के पास केस दर्ज नहीं हुआ है। इसके लिए निश्चित व अलग प्रक्रिया है।

बता दें कि बीती 6 जुलाई को कोटखाई क्षेत्र में 10वीं की एक छात्रा से गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस बर्बर वारदात के सामने आने के बाद से लोग लगातार प्रदर्शन कर छात्रा के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में अभी तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन जनता पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है। शिमला के ठियोग में प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार को इस मामले की जांच सीबीआई को सौंपने का निर्णय लेना पड़ा था लेकिन अभी तक सीबीआई को जांच के निर्देश नहीं मिले हैं। हो रही देरी के चलते सरकार की कोशिश है कि प्रदेश हाईकोर्ट ही अब सीधे सीबीआई को जांच करने का निर्देश दे। लिहाजा अब हिमाचल के लोागें की निगाहें प्रदेश हाईकोर्ट की ओर है ताकी देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी को कोई ऐसा आदेश मिल सके जिससे जांच जल्द शुरू हो।
-
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया? -
RR vs RCB: टॉस के बाद फिर से बारिश, कब शुरू होगा राजस्थान-आरसीबी मैच, नया टाइम हुआ निर्धारित -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Khawaja Asif Kids: इजरायल को 'कैंसर' कहने वाले PAK रक्षा मंत्री की कितनी औलादें? बेटियों के ठुमके हुए थे VIRAL












Click it and Unblock the Notifications