हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017: सीट नंबर 11- जसवां परागपुर के बारे में जानिए

तीन शताब्दियों से यह गांव गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अपने में संजोए है। इसी का प्रतिफल है कि परागपुर को देश का पहला धरोहर गांव होने का गौरव हासिल हुआ।

शिमला। जसवां परागपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश विधानसभा की 11 नंबर सीट है। कांगड़ा जिले में स्थित ये निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। यह क्षेत्र साल 2008 में विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के अनुसरण में अस्तित्व में आया। हालांकि इससे पहले इसे जसवां के नाम से जाना जाता था। अब जसवां परागपुर है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 68,140 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में जसवां परागपुर से बिक्रम सिंह इस क्षेत्र के विधायक चुने गए।

Know Himachal Seat no. eleven Jaswan Paragpur

मुगल साम्राज्य और ब्रिटिश काल का गुलामी भरा जीवन भी परागपुर गांव के लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से विमुख नहीं कर पाया। आधुनिकता की अंधी दौड़ में यहां लोग इनकी सुरक्षा में जुटे रहे। तीन शताब्दियों से यह गांव गौरवमयी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को अपने में संजोए है। इसी का प्रतिफल है कि परागपुर को देश का पहला धरोहर गांव होने का गौरव हासिल हुआ। ग्रामीणों की कोशिश से ही यह भारत का पहला धरोहर गांव कहलाता है। यहां का हेरिटेज होटल पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना है।
Know Himachal Seat no. eleven Jaswan Paragpur

जसवां परागपुर विधानसभा चुनाव क्षेत्र करीब 109 किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। एक तरफ नादौन तो दूसरी तरफ चिंतपुर्णी व देहरा से सटा यह इलाका है। यह क्षेत्र जसवां व परागपुर दो ब्लाकों में बंटा है। परागपुर में 36 पंचायतें हैं तो जसवां में 23 पंचायतें हैं। यह राजपूत बहुल क्षेत्र है। दूसरे स्थान पर अनूसूचित जाति के मतदाता हैं। उसके बाद ओबीसी व ब्राहम्ण मतदाता आते हैं।
Know Himachal Seat no. eleven Jaswan Paragpur

जसवां परागपुर (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र एक नजर में
जिला: कांगड़ा
लोकसभा चुनाव क्षेत्र : हमीरपुर
मतदाता: 73,280
जनसंख्या (2011) : 110653
साक्षरता : 70 प्रतिशत
अजिविका: खेती बाड़ी व परंपरागत काम धंधा
शहरीकर इलाका ग्रामीण

जसवां परागपुर से अभी तक चुने गए विधायक

वर्ष विधायक पार्टी संबद्धता
2012 बिक्रम सिंह भाजपा
2007 निखिल राजौर मनु शर्मा कांग्रेस
2003 बिक्रम ठाकुर भाजपा
1998 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1993 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1990 कश्मीर सिंह राणा भाजपा
1985 विप्लव ठाकुर कांग्रेस
1982 आज्ञा राम ठाकुर भाजपा
1977 आज्ञा राम ठाकुर जनता पार्टी

Know Himachal Seat no. eleven Jaswan Paragpur

बिक्रम ठाकुर को राजनीति विरासत में नहीं मिली

जसवां के विधायक ब्रिकम ठाकुर 28 अगस्त 1964 को जसवां तहसील के जोल गांव में पैदा हुए। विज्ञान स्नातक ठाकुर का एक बेटा व एक बेटी है। पहली बार वह 2003 में जसवां जो अब जसवां परागपुर के नाम से जाना जाता है। ब्रिकम ठाकुर प्रदेश जनता युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष भी रहे हैं। सरकार में खादी बोर्ड और प्रदेश वन निगम के उपाध्यक्ष पद पर भी रहे हैं। उन्हें राजनीति विरासत में नहीं मिली व पहले नौकरी करते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+