हिमाचल चुनाव: कांग्रेस के प्रत्याशी के लिए इस शख्स ने लगाया मूंछो पर सट्टा
मंडी। आज तक आपने पैसा, कार, गहने या फिर कोई अन्य महंगी वस्तु का सट्टा लगते देखा होगा। लेकिन हिमाचल में इस महीने होने वाले चुनावों में एक व्यक्ति ने अपनी मूंछे दांव पर लगाई हैं। हिमाचल प्रदेश में मंडी शहर में एक बुजुर्ग किकर सिंह प्रेमी (75) जो हर बार चुनावों में प्रत्याशियो की जीत-हार को लेकर अपनी मूछों पर दांव लगाते हैं।
किकर सिंह प्रेमी अब तक 9 बार विभिन्न चुनावों में उम्मीदवारों की जीत-हार को लेकर अपनी मूछों पर दांव लगा चुके हैं। सबसे मजेदार बात यह कि अभी तक 9 बार लगाए गए दांव में केएस प्रेमी कभी नहीं हारे। जिसके चलते उन्हें कभी भी अपनी मूछें नहीं कटवानी पड़ी है। जिन प्रत्याशियों की जीत-हार को लेकर दांव लगाया था उनमें कौल सिंह ठाकुर, प्रतिभा सिंह और प्रकाश चौधरी के नाम भी शामिल हैं।
इस बार भी उन्होंने एक कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर अपनी मूछों पर दांव खेला है। केएस प्रेमी शिक्षा विभाग से बतौर प्रोजैक्ट आफिसर रिटायर हुए हैं और कांग्रेस की विचारधारा रखते हैं।
धूमल ही नहीं ये महिला भी हैं हिमाचल में BJP की CM पद की दावेदार