‘मैं सिर्फ दो दिन के लिए मुंबई गई थी’, नाराजगी और सवालों के बीच मंडी पहुंचीं कंगना रनौत, जनता से किया ये वादा
Kangana Ranaut Visits Mandi: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में बाढ़, लैंडस्लाइड और बादल फटने जैसी घटनाओं से भारी तबाही मची है। हालात इतने गंभीर हैं कि अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है, सैकड़ों रास्ते बंद हैं और करोड़ों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।
इस संकट के बीच लगातार यह सवाल उठ रहा था कि मंडी से सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) कहां हैं? अब जब कंगना मंडी पहुंची हैं, तो उन्होंने पूरे विवाद को 'राजनीतिक रूप' से प्रेरित बताया है।

कंट्रोवर्सी पर क्या बोलीं कंगना रनौत
बॉलीवुड से राजनीति में आईं बीजेपी सांसद अब बाढ़ प्रभावित मंडी पहुंच चुकी हैं। यहां से वह थुनाग के लिए रवाना हुईं और मीडिया से बात करते हुए कहा कि, 'जो भी कंट्रोवर्सी है, वो पूरी तरह से राजनीतिक रूप से मोटिवेटेड है। मैं सिर्फ दो दिन के लिए मुंबई गई थी और उसी दौरान ये सब हो गया।'
जयराम ठाकुर के बयान पर सफाई
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की टिप्पणी से आपत्ति है, तो कंगना ने कहा कि, 'जयराम ठाकुर एक सम्माननीय नेता हैं। उन्होंने जो भी कहा, उसका गलत मतलब निकाला गया है। मेरी उनसे बात भी हुई है।'
PMO को दी पूरी अपडेट
मंडी पहुंचने के बाद कंगना ने दावा किया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को हिमाचल में नुकसान की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि, 'मैंने हिमाचल में बाढ़ से हुए नुकसान को लेकर पीएमओ को अपडेट दी है। मेरी पूरी कोशिश रहेगी कि मैं मंडी और हिमाचल के लिए ज्यादा से ज्यादा फंड ला सकूं ताकि राहत कार्य तेज़ी से हो सकें।'
मंडी में बिगड़ते हालात पर इससे पहले कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने दावा किया कि उन्हें खुद भाजपा नेता और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने फिलहाल क्षेत्र में न जाने की सलाह दी थी, क्योंकि वहां कनेक्टिविटी पूरी तरह से बहाल नहीं हुई है।
जयराम ठाकुर बोले - मैं उन पर टिप्पणी नहीं करना चाहता
कांग्रेस द्वारा सवाल उठाए जाने के बाद जब जयराम ठाकुर से प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा गया कि कंगना रनौत ने अब तक इस संकट पर कोई बयान क्यों नहीं दिया, तो उन्होंने कहा कि, 'मैं नहीं जानता, और मैं उस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। हम उन लोगों के लिए जीते हैं जो परवाह करते हैं। जो परवाह नहीं करते, उनके बारे में कुछ कहना ठीक नहीं।'
उनके इस बयान को कांग्रेस ने तुरंत लपक लिया और सोशल मीडिया पर लिखा- मंडी की सांसद कंगना रनौत को अपने लोगों की कोई परवाह नहीं'- ये हम नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कह रहे हैं।'
मंडी में सबसे ज्यादा नुकसान, 17 मौतें
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, सबसे ज्यादा 17 मौतें मंडी जिले में हुई हैं। यहां बादल फटने, अचानक बाढ़ (flash floods) और भूस्खलन (landslides) ने हालात सबसे बदतर बना दिए हैं।
- 280 से ज्यादा सड़कें बंद हैं, जिनमें अकेले मंडी की 156 सड़कें शामिल हैं
- 402 लोगों को राहत शिविरों में शिफ्ट किया गया है
- कई जगहों पर लापता लोगों की तलाश अभी भी जारी है
मुख्यमंत्री सुक्खू का हमला- जयराम प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं, लोगों के बीच जाएं
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कंगना की पोस्ट और जयराम ठाकुर के बयान पर तीखा रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि, उन्हें (कंगना) तुरंत जयराम ठाकुर जी से बात करनी चाहिए। और जयराम जी को प्रेस से बात करने के बजाय सीधे सिराज जाकर लोगों की मदद करनी चाहिए।'
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे चाहे तो कॉल रिकॉर्डिंग दिखा सकते हैं, जिसमें जयराम ठाकुर से उनकी इस मुद्दे पर बात हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि- 'दुखद है कि पूर्व मुख्यमंत्री गलत बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। हमारा काम है लोगों को राहत देना, राजनीति करना नहीं।'
सीएम सुक्खू ने बाढ़ पीड़ितों के लिए कई राहत घोषणाएं कीं है:
- जिनके घर बर्बाद हुए हैं, उन्हें ₹5,000 प्रति माह किराया सहायता दी जाएगी
- पिछले 14-15 दिनों में 14 जगह बादल फटने की घटनाएं दर्ज की गई हैं
कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया, जिसमें आने वाले दिनों में बहुत भारी से लेकर बेहद भारी बारिश की चेतावनी दी गई।
IMD ने 6 जुलाई तक हिमाचल (कांगड़ा, सिरमौर, मंडी), पुणे (घाट), पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया है। इसक अलावा झारखंड, मुंबई (पालघर, रायगढ़), हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि दिल्ली, बेंगलुरु, राजस्थान में भारी बारिश का पूर्वानुमान है।
रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से घर के अंदर रहने, यात्रा से बचने और आधिकारिक सलाह का पालन करने का आग्रह किया गया है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications