कंगना रनौत की जीत या हार, हिमाचल की मंडी सीट पर सबसे ज्यादा वोटिंग के मायने और एग्जिट पोल में क्या?
Kangana Ranaut Himachal lok sabha chunav exit poll 2024 हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर शनिवार को एक साथ सातवें चरण में वोटिंग हुई। चार लोकसभा सीटों के चुनाव में 70% से ज्यादा मतदान हुआ है।
8 बजे तक चार लोकसभा सीटों के लिए जो आंकड़े सामने आए उसमें मंडी में सबसे ज्यादा 71.48% वोटिंग हुई है। मंडी सीट पर हिमाचल के साथ ही पूरे देश की निगाहें लगी हुई हैं।

यहां से भाजपा ने बॉलीबुड अभिनेत्री कंगना रनौत को उतारा है। जिनका सामना कांग्रेस सरकार में मंत्री विक्रमादित्य सिंह से है। हर किसी को इस सीट के परिणाम को लेकर भी उत्सुकता है। जो कि चार जून को आने हैं।
शनिवार, एक जून को हुए अंतिम चरण की वोटिंग निपटते ही एग्जिट पोल भी जारी हो गए। हिमाचल की चार सीटों पर एक बार फिर भाजपा का क्लीन स्वीप दिखाया गया है। ज्यादातर सर्वे भाजपा के पक्ष में है। सबकी निगाहें मंडी सीट पर टिकी है। कंगना रनौत के चुनावी मैदान में उतरने के बाद ये सीट हॉट सीट बनी हुई है।
जिस तरह के एग्जिट पोल के रुझान हैं। उससे साफ है कि मंडी सीट पर कंगना रनौत चुनाव जीत रही हैं। ऐसे में कंगना का सियासी सफर भी शुरू हो सकता है। 2019 के एग्जिट पोल की बात करें तो सभी एग्जिट पोल भाजपा को चारों सीटें दिखाई गई। जो काफी सटीक साबित हुए।
हिमाचल प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस में सीधा मुकाबला है। चारों लोकसभा सीटों पर कुल 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। हिमाचल प्रदेश में इस बार सबकी निगाहें मंडी सीट पर टिकी हैं। जो कि सबसे हॉट सीट मानी जा रही है।
इस सीट पर भाजपा ने अभिनेत्री कंगना रनौत को मैदान में उतारा है। जबकि कांग्रेस की ओर से कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य ने चुनाव लड़ा। 2019 के लोकसभा चुनावों में चारों सीटें भाजपा ने जीती। हमीरपुर लोकसभा सीट से अनुराग ठाकुर, कांगड़ा से किशन कपूर, मंडी से रामस्वरूप शर्मा, शिमला से सुरेश कश्यप ने जीत हासिल की थी। 17 मार्च 2021 को मंडी से भाजपा सांसद रामस्वरूप शर्मा का निधन होने के बाद अक्टूबर 2021 में हुए उपचुनाव में यहां कांग्रेस की प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी।
हिमाचल प्रदेश के लिए एग्जिट पोल
न्यूज नेशन सर्वे
- भाजपा- 04
- कांग्रेस- 00
इंडिया न्यूज- डी डायनामिक्स
- भाजपा- 4
- कांग्रेस- 0
जन की बात
- भाजपा- 4
- कांग्रेस- 0
रिपब्लिक टीवी P- MARQ
- भाजपा- 4
- कांग्रेस- 0
टाइम्स नाऊ-ईटीजी
- भाजपा- 3
- कांग्रेस- 1
- अन्य- 0
इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया
- भाजपा- 4
- कांग्रेस- 0
- अन्य- 0
इंडिया टीवी CNX
- भाजपा- 3-4
- कांग्रेस 0-1
न्यूज 24- दुडेज चाणक्या
- भाजपा- 4 (+-1)
- कांग्रेस- 0 (+-1)
हिमाचल में लोकसभा की सीटें
1. शिमला
2. मंडी
3. हमीरपुर
4. कांगड़ा












Click it and Unblock the Notifications