Himachal: कालका-शिमला नेशनल हाईवे से गुजर रही थीं कारें, अचानक पहाड़ी से कहर बनकर गिरने लगे पत्थर

himachal pradesh landslide: हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे से दिल दहला देने वाली वीडियो सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हाईवे पर से गाडियां गुजर रही थी, उसी वक्त पहाड़ का एक हिस्सा अचानक टूट गया और हाईवे पर भरभराकर गिरने लगा।

इस दौरान नेशनल हाइवे पर चल रही गाड़ियां बाल-बाल बच गई। कार चालकों की किस्मत अच्छी थी कि मलबे के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर कार पर नहीं गिरे। अगर ये पत्थर कारों पर गिरे होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। सोशल मीडिया पर जो वीडियो सामने आया है वो काफी खौफनाक है।

himachal pradesh landslide

सोशल मीडिया पर पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने का जो वीडियो सामने आया है वो 16 सेकंड का है और कालका-शिमला नेशनल हाईवे 5 का बताया जा रहा है। शुक्रवार 07 जुलाई की सुबह दत्यार के समीप पहाड़ी से अचानक मलबा और पत्थर टूटकर हाइवे पर आ गिरे।

Recommended Video

    Himachal: कालका-शिमला नेशनल हाईवे से गुजर रही थीं कारें, अचानक पहाड़ी से कहर बनकर गिरने लगे पत्थर

    इस दौरान नेशलन हाइवे से गुजर रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार बेहद कम दूरी से दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई। बताया जा रहा है कि कार कालका की तरफ जा रही थी, इस दौरान सामने पत्थर को आता देख चालक ने ब्रेक लगा दिए जिस वजह से गाड़ी बाल-बाल बच गई।

    पहाड़ से पत्थर औऱ मलबा गिरने के दौरान किसी ने इस खौफनाक मंजर का वीडियो लिया और अब ये वीडियो सोशल मीडिया तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में इससे पहले गुजरी गाड़ी रफ्तार से आगे निकल गई। जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    दत्यार में भूस्खलन के बाद वाहनों की आवाजाही एक तरफा हो गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 पर परवाणू से सोलन तक निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी लगातार भूस्खलन हो रहा है।

    हाईवे पर दत्यार और सनवारा में सड़क पर वनवे आवाजाही है। आधा दर्जन जगहों में पत्थर और मिट्टी गिरती रहती है। बारिश के दौरान हाईवे पर आधा दर्जन क्षेत्र में पहाड़ी वाली लेन को बंद कर यातायात दूसरी लेन में डायवर्ट करना पड़ता है। क्योंकि, यहां हादसों का खतरा रहता है। कब पहाड़ी से पत्थर और मलबा आ जाए, कुछ पता नहीं होता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+