Himachal: कालका-शिमला हाईवे पर भारी लैंडस्लाइड, दो दिन के लिए आवाजाही बंद, फंसे सैकड़ों वाहन
हिमाचल प्रदेश के कालका-शिमला नेशनल हाईवे-5 के चक्कीमोड़ के पास भारी भूस्खलन (Land Slide) के चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। एनएच के पर्सनल विभाग के अनुसार अभी दो दिन गुरुवार और शुक्रवार को एनएच बंद रहेगा। इससे पहले मंगलवार देर रात 2:45 बजे हाईवे चक्कीमोड़ के समीप बंद हो गया था।
सैकड़ों वाहन फंसे
भूस्खलन के बाद निचली लेन का आधे से ज्यादा हिस्सा ढह गया था। अब पैदल चलने तक में भी परेशानी हो रही है। हाईवे के टूटने से सैकड़ों वाहन इधर-उधर फंस गए हैं। देर रात सड़क का निचली लेन का हिस्सा ढहने से ट्रक समेत छोटे वाहन मौके पर ही फंस गए और लंबा जाम लग गया। लोग भूखे-प्यासे दोपहर तक इधर-उधर भटकते रहे और सड़क खुलने का इंतजार करते रहे।

हाईवे बंद होने से रूट किया गया डायवर्ट
वहीं सैकड़ों वाहनों के फंसने का बाद शिमला चंडीगढ़ से जाने वाली रूट को डायवर्ट कर नाहन की ओर करना पड़ा। एनएचएआई के परियोजना निदेशक आनंद दहिया का कहना है कि चक्की मोड़ के समीप फोरलेन को ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। आज शाम तक यातायात को बहाल कर दिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications