हिमाचल प्रदेश में मुकेश अग्निहोत्री होंगे कांग्रेस विधायक दल के नेता

शिमला। आखिर कांग्रेस पार्टी ने भी भाजपा की देखा देखी पार्टी में युवा नेतृत्व को बढ़ावा देने के इरादे से पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की दावेदारी को दरकिनार करते हुए हरोली के विधायक मुकेश को अग्निहोत्री विधायक दल का नेता चुन लिया है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष यानि कांग्रेस विधायक दल के चयन को लेकर खासी कशमकश चल रही थी। वीरभद्र सिंह कोशिशों में जुटे थे कि उन्हें ही इस बार विधायक दल का नेता बनाया जाए। लेकिन पार्टी का एक वर्ग व खुद राहुल गांधी भी चाह रहे थे कि विधानसभा में पार्टी की कमान किसी युवा विधायक को दी जाए।

हिमाचल में मुकेश अग्निहोत्री होंगे कांग्रेस विधायक दल के नेता

इससे पहले हर्षवर्धन चौहान का नाम भी इस पद के लिये उभर कर सामने आ रहा था। लेकिन अंतत: कांग्रेस हाईकमान ने इस बार पत्रकारिता से राजनीति में आए और वीरभद्र सिंह सरकार में उद्योग मंत्री रहे मुकेश अग्निहोत्री को विधायक दल का नेता बनाने का फैसला किया। अब विधानसभा में अग्निहोत्री नेता प्रतिपक्ष की भूमिका में दिखेंगे। कांग्रेस ने निचले क्षेत्र से किसी नेता को विधायक दल का नेता बनाकर नए संकेत दिए हैं। अभी तक हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की राजनीति ऊपरी हिमाचल के चेहरों पर टिकी रही है।

अग्निहोत्री वीरभद्र खेमे से आते हैं और दूसरा वो हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भी ताल्लुक रखते हैं। ऐसे में निचले हिमाचल को रिझाने के लिए ये मास्टर स्ट्रोक खेला गया है। साथ ही ये संकेत दे दिए कि कांग्रेस भी बीजेपी की तरह सत्ता का हस्तांतरण नई पीढ़ी को करने को तैयार है। कांग्रेस में विधायक दल के नेता के लिए वीरभद्र औरर सुक्खू गुटों में कई दिनों की खींचतान चली। काफी खींचतान के बाद कांग्रेस विधायक दल की बैठक राजीव भवन में शुरू तो हुई लेकिन कोई निर्णय नहीं हो पाया। सभी विधायकों ने एक मत से प्रस्ताव पार्टी प्रभारी को सौंप दिया । जिसमें कहा गया है कि नेता प्रतिपक्ष को लेकर पार्टी हाईकमान फैसला करे। जो भी फैसला आलाकमान लेगा वह सभी को मान्य होगा। अन्तता पार्टी आला कमान ने मुकेश अग्निहोत्री के नाम पर अपनी मुहर लगा दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+