हिमाचल प्रदेश: SSC ग्रुप इंस्ट्रक्टर और जेई इलेक्ट्रिकल का रिजल्ट घोषित

एक वजह से कमीशन इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं कर पा रहा था। तो अब ग्रुप इंस्ट्रक्टर के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

शिमला। चुनाव आयोग से मंजूरी मिलते ही हिमाचल प्रदेश स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने ग्रुप इंस्ट्रक्टर और जेई इलेक्ट्रिकल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। प्रदेश में चुनाव संपन्न हो चुके हैं, लेकिन आचार संहिता लागू है। इस वजह से कमीशन इस परीक्षा का रिजल्ट घोषित नहीं कर पा रहा था। कमीशन ने इस मामले को चुनाव आयोग के समक्ष उठाया था, जहां से आखिरी अनुमति मिल गई। कमीशन ने पोस्ट कोड नंबर 521 ग्रुप इंस्ट्रक्टर के आठ पदों को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है।

Himachal Staff Selection Commission declared Result for Group Instructor and JE Electrical

कमीशन ने मई 2016 में आवेदन मांगे थे। इसके तहत 1985 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1618 आवेदन मंजूर हुए, जबकि शेष योग्यता पूरी ना होने के चलते रद्द हो गए। 14 अक्टूबर को हुई लिखित परीक्षा में महज 529 उम्मीदवारों ने भाग लिया, जबकि 1089 उम्मीदवार गैर हाजिर रहे। स्टाफ सलेक्शन कमीशन के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने कहा कि मेरिट के आधार पर 24 अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। अब अंतिम चयन के लिए ये अभ्यर्थी शेष प्रक्रिया में भाग लेंगे।

Himachal Staff Selection Commission declared Result for Group Instructor and JE Electrical

जेई इलेक्ट्रिकल में ये हुए पास

हिमाचल प्रदेश स्टाफ सलेक्शन कमीशन हमीरपुर ने पोस्ट कोड नंबर 503 जेई इलेक्ट्रिकल के एक पद को भरने के लिए आयोजित लिखित परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया है। इसमें चार उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। आयोग ने 10 अक्तूबर को परीक्षा ली थी, जिसमें 180 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जबकि शेष 347 अनुपस्थित रहे। परिणाम जानने के लिए इस वेबसाइट पर जाएं---http://hpsssb.hp.gov.in/AllNotifications.aspx?id=3

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+