हिमाचल प्रदेश: भूस्खलन की चपेट में आने से नदी में गिरी गाड़ी, 6 पुलिसकर्मी सहित 7 लोगों की मौत, 4 घायल
Himachal Pradesh:Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। भूस्खलन की चपेट में आने से एक गाड़ी नदी में गिर गई। जिससे 7 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक में 6 पुलिसकर्मी भी शामिल है।
ड्यूटी के दौरान मौत
हिमाचल प्रदेश डीजीपी कार्यालय ने कहा कि चंबा सीमा क्षेत्र में तैनात सेकेंड आईआरबीएन के 6 पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा दी। उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और चंबा जिले के बैरगढ़-तिस्सा रोड पर खाई में गिर गया।

सिउल नदी में गिरी गाड़ी
अधिकारियों का कहना है कि चंबा जिले में भूस्खलन की चपेट में आने के बाद वाहन सिउल नदी में गिर गया। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हो गए। चंद्रू राम नाम के एक स्थानीय निवासी की भी जान चली गई है। एक स्थानीय निवासी और 3 पुलिसकर्मी घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है।
वहीं, उत्तराखंड में गुप्तकाशी-गौरीकुण्ड हाईवे पर दर्दनाक हादसा हो गया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना 10 अगस्त को हुई थी। हाईवे पर चौकी फाटा के क्षेत्र में स्थित तरसाली के पास ये हादसा हुआ था। हादसे का कारण पहाड़ी से चट्टान से मलबे का खिसकना था। नीचे से गुजर रही कार पर जा गिरा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार पर एक बड़ा बोल्डर गिरा, जिससे छत समेत पूरा वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
गुप्तकाशी- गौरीकुंड मार्ग पर हुए हादसे में कार में सवार सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई। पहाड़ी से बोल्डर और चट्टान गिरने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस के साथ जब राहत बचाव टीम घटना स्थल पर पहुंची, तो मलबा हटाने पर पांच शव बरामद किए गए।
यह भी पढ़ें- Rudraprayag Landslide: गौरीकुंड में लैंडस्लाइड की तबाही, 20 लोग अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी












Click it and Unblock the Notifications