हिमाचल प्रदेश: भारी बारिश के अलर्ट के बाद शिमला में कल से 2 दिन स्कूल रहेंगी बंद, जानें कैसा रहेगा मौसम?
Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में लगातार खराब मौसम के चलते एक बार फिर शैक्षणिक संस्थान को बंद करने का फैसला लिया गया है। भारी बारिश के 'रेड' अलर्ट के मद्देनजर शिमला जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
जारी आदेश के मुताबिक शैक्षणिक संस्थान और आंगनबाड़ियां 23 और 24 अगस्त को बंद रहेंगी। प्रदेश में बीते कई दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से बड़ा नुकसान हुआ है। लोगों का आम जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो चुका है।

इससे पहले 14 अगस्त को प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल-कॉलेज बंद रखने का आदेश जारी किया गया था। वहीं अब मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। इसमें आंगनबाड़ी केंद्र, वोकेशनल सेंटर भी शामिल हैं।
मंडी मंडी जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूल-कॉलेज कल-परसों यानी 23-24 अगस्त के लिए बंद करने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा बिलासपुर DC ने 23 अगस्त की छुट्टी का ऑर्डर जारी किया है।
Recommended Video
मंगलवार दोपहर को भी राजधानी शिमला में जमकर बादल बरसे। दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक39 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई।
जानिए कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं शिमला के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
चंबा और मंडी में बाढ़ की आशंका
आईएमडी ने 22 से 26 अगस्त तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जाहिर की है। रिपोर्ट के अनुसार चंबा और मंडी जिलों में भारी बारिश अगर हुई तो बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।












Click it and Unblock the Notifications