Himachal Bridge collapse: हमीरपुर में बनने से पहले ही ढह गया करोड़ों का पुल, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 2.43 करोड़ की लागत से बना रहा 75 मीटर लंबा पुल गुरुवार 30 मार्च को अचानक से ढह गया। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त पुल र कोई भी मजदूर मौजूद नहीं था।

Himachal Bridge collapse: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक निर्माणाधीन पुल 30 मार्च की रात अचानक ढह गया। गनीमत रही कि जब यह हादसा हुआ उस वक्त पुल पर कोई भी मजदूर मौजूद नहीं था। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बता दें, जो पुल ढहा है वह 2.42 करोड़ की लागत से बन रहा था।
पुल पूरा होने से पहले ही गुरुवार देर रात टूटकर दो हिस्से में बट गया। 75 मीटर लंबा यह पुल 2021 से बन रहा था और जल्द ही अब इसका काम पूरा होने वाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुल के निर्माण कार्य का टेंडर लोक निर्माण विभाग ने एक भाजपा नेता को आवंटित किया था।
लेकिन, मुख्यमंत्री के गृह जिले में टूटे इस पुल ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली को भी अब कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग ने विधानसभा क्षेत्र भोरंज के तहत कोट-जाहू रोड और पुल का टेंडर वर्ष 2020-21 में आवंटित किया था।
75 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2.43 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। खबर के मुताबिक, जिस खड्ड पर यह पुल बन रहा है, वहां नक्शे के अनुसार चार पिलर खड़े किए जा रहे हैं। 75 मीटर लंबे इस पुल पर 25-25 मीटर के तीन स्लैब पड़ने हैं।
एक अधिकारी ने बताया कि एक स्लैब का शटरिंग हटाए जाने के कुछ घंटों बाद ही यह गिर पड़ा। हैरानी की बात यह है कि पुल का स्लैब गिरने के बाद संबंधित स्थल से सारा मैटीरियल ही गायब कर दिया। ऐसा लग रहा है कि यहां पुल था ही नहीं।
लोक निर्माण विभाग के उच्चाधिकारियों ने कुछ दिन पूर्व ही संबंधित निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया था और उसे दौरान इसमें खामियां बताई थीं। साथ ही, इन खामियों को दूर करने का आदेश भी दिया गया था। सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय चौधरी ने कहा कि एग्जीक्युटिव इंजीनियर से रिपोर्ट मांगी गई है।
Recommended Video

पुल निर्माण का ठेका 2020-21 में दिया गया था। अगले साल इसका निर्माण शुरू हुआ। सरकार लागत का 35 फीसदी हिस्सा ठेकेदार को दे चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications