कभी शिमला में दूध का काउंटर चलाने वाले सुक्‍खू बने हिमाचल के CM,जानें सुखविंदर सिंह कितनी संपत्ति के हैं मालिक

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्‍खू को मुख्‍यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने का ऐलान कर दिया है। साधारण से परिवार में जन्‍में सुक्‍खू ने कभी शिमला में काउंटर लगाकर दूध भी बेचा था।

sukhu

हिमाचल प्रदेश विधाानसभा चुनाव 2002 में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल कर सत्‍ता में वापसी की है। तमाम अटकलों के बाद शनिवार को सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री नियुक्‍त करने का कांग्रेस ने ऐलान कर दिया है। हमीरपुर जिले के नादौन से चार बार के विधायक रहे सुखविंदर सिंह सुक्खू पेशे से वकील थे और कांग्रेस विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से अपने राजनीतिक करियर की शुरू की और आज प्रदेश की सीएम की कुर्सी पर बैठकर पूरा प्रदेश संभालने जा रहे हैं।

शिमला में छोटा सा दूध काउंटर लगाने वाले सुक्‍खू बने सीएम

शिमला में छोटा सा दूध काउंटर लगाने वाले सुक्‍खू बने सीएम

बता दें कांग्रेस पार्टी की प्रचार समिति का नेतृत्व करने वाले 58 वर्षीय सुक्खू रविवार हिमाचल प्रदेश के नए मुख्‍यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। सड़क परिवहन निगम के ड्राइवर के बेटे, सुक्खू की शुरुआत एक साधारण शुरुआत थी और वह अपने शुरुआती दिनों में छोटा शिमला में दूध का काउंटर चलाते थे।

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भिड़ते हुए भी 6 साल तक बने रहे अध्‍यक्ष

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से भिड़ते हुए भी 6 साल तक बने रहे अध्‍यक्ष

रैंकों के माध्यम से बढ़ते हुए सुक्‍खू ने 2013 से 2019 तक रिकॉर्ड छह साल तक पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष बने रहे, बावजूद इसके कि वे छह बार के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के साथ लगातार भिड़ते रहे।

हिमाचल में जीते हुए करोड़पति विधायकों में सुक्‍खू का नाम भी है शुमार

हिमाचल में जीते हुए करोड़पति विधायकों में सुक्‍खू का नाम भी है शुमार

बता दें हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधानसभा के लिए जीत कर आए कुल 68 विधायकों में से 63 विधायक करोड़पति हैं। जिसमें सुखविंदर सिंह का नाम भी शुमार है।

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू

जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू


सुखविंदर सिंह सुक्खू सात करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। माईनेता साइट के अनुसार सुक्‍खू के पास 2007 में निर्वाचन आयोग को बताई गई कुल संपत्ति के अनुसार करीब 22 लाख की कृषि योग्‍य भूमि है और लगभग एक लाख की गैर कृषि भूमि है। सुक्‍खू के बाद लगभग एक करोड़ की कीमत की इमारत है और उनके पास 14 लाख की कीमत का घर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+