Himachal Monsoon : मॉनसून ने हिमाचल में मचाई भारी तबाही, अभी तक 199 की मौत...31 लापता
Himachal Monsoon Mayhem: मॉनसून इस बार हिमाचल प्रदेश में भारी तबाही के साथ-साथ मौतें लेकर आया। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि पिछले 41 दिनों के दौरान बारिश, भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने की घटनाओं में लगभग 200 लोगों की मौतें हुईं हैं। वहीं, 31 लोग लापता हो गए।
वहीं, हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर से तबाही के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने चार और पांच अगस्त को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोग से अपील करते हुए कहा है कि वह नदी-नालों और लैंडस्टाइड वालें संभावित क्षेत्रों में न जाएं।

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा, 'मॉनसून में विभिन्न कारणों से अब तक 199 लोगों की मौत हो चुकी है। जिसमें 57 लोगों की जान भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के कारण गई है। 142 लोगों की जान सड़क दुर्घटनाओं या अन्य कारणों से गई है। हिमाचल प्रदेश में 31 लोग लापता हैं और 229 लोग घायल हैं।'
Recommended Video
राज्य सरकार के आपदा प्रबंधन के प्रधान सचिव ने कहा कि जैसे-जैसे राज्य बारिश और बाढ़ से उबर रहा है, हर दिन जानमाल का नुकसान बढ़ रहा है। कहा कि बारिश के कारण बुनियादी ढांचे को नुकसान का अनुमान हर दिन बढ़ता जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, अब तक अनुमानित नुकसान 6563.58 करोड़ रुपये का हुआ है।
बारिश के कारण आई बाढ़ से हिमाचल प्रदेश में 774 घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, जबकि 7317 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 254 दुकानें और 2337 गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में 79 भूस्खलन और 53 अचानक बाढ़ की घटनाएं देखी गईं। इतना ही नहीं, प्रदेश में करीब 300 सड़कें बंद हो गई हैं।
वहीं, 274 बिजली और 42 जलापूर्ति योजनाएं अब भी बाधित हैं। प्रदेश में पांच अगस्त तक मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने गुरुवार को अलर्ट जारी किया। इस बीच, शिमला में पर्यटन उद्योग को झटका लगा है, क्योंकि सोलन जिले में कालका-शिमला चार लेन राष्ट्रीय राजमार्ग 5 भूस्खलन में बह गया है।
इस बीच हिमाचल प्रदेश के PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य में 330 सड़कें बंद हैं। कालका-शिमला सहित NHAI की दो मुख्य चार-लेन सड़कें भी बंद हैं। मैंने NHAI अधिकारियों से बात की है...मैं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धन्यवाद देता हूं क्योंकि उन्होंने अपनी यात्रा के दौरान राज्य को 400 करोड़ रुपए देने की घोषणा की थी।












Click it and Unblock the Notifications