Himachal की वादियों में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, मनाली-शिमला में 'महाजाम', सड़कों पर रेंगती दिखीं गाड़ियां!

Manali Traffic Updates: मैदानी इलाकों की भीषण गर्मी से बचने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे सैलानियों की भारी भीड़ ने हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। वीकेंड पर मनाली, शिमला और मंडी में वाहनों की ऐसी बाढ़ आई कि हाइवे से लेकर शहर की अंदरूनी सड़कें तक 'महाजाम' की गवाह बन गईं। जहां एक तरफ चिलचिलाती धूप से राहत पाने की चाह में लोग ठंडी वादियों की ओर दौड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ घंटों लंबे ट्रैफिक जाम ने उनकी परीक्षा ले ली है। आइए जानतें हैं मनाली से लेकर शिमला तक जमीनी हालात कैसे हैं...

देश के कई हिस्सों में जारी प्रचंड हीटवेव के बीच, राहत की तलाश में शनिवार रात मनाली पहुंचे पर्यटकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। न्यूज एजेंसी एएनआई (ANI) के मुताबिक, वीकेंड रश के कारण प्रमुख मार्गों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं और यह सिलसिला देर रात तक चलता रहा।

Manali traffic jam

जाम में फंसे पर्यटक

जाम में फंसे एक पर्यटक ने अपनी आपबीती बताते हुए कहा, 'हम पिछले एक घंटे से यहीं फंसे हुए हैं। हमारी मुश्किलें काफी बढ़ गई हैं क्योंकि गाड़ियां बहुत धीमी गति से आगे बढ़ रही हैं। प्रशासन को ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए कड़े कदम उठाने चाहिए।'


अटल टनल और रोहतांग मार्ग पर उमड़ी भीड़

मैदानी इलाकों में पारा बढ़ने से होटल और पर्यटन कारोबार में जोरदार रौनक लौट आई है। हालांकि, मनाली से रोहतांग पास की ओर जाने वाले मार्ग पर सुबह से ही वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें देखी जा रही हैं। सैलानी बर्फीले मौसम और ठंडी वादियों का दीदार करने के लिए बड़ी संख्या में अटल टनल, सोलंगनाला और रोहतांग की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे इन संवेदनशील पहाड़ी रास्तों पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।

शिमला के पर्यटन स्थलों पर पैर रखने की जगह नहीं

मनाली की तरह ही राजधानी शिमला में भी पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। वीकेंड के चलते शहर के ऐतिहासिक रिज मैदान, मॉल रोड, कुफरी और जाखू मंदिर जैसे प्रमुख स्थलों पर भारी चहल-पहल देखने को मिली। इस भारी भीड़ के कारण शिमला की लाइफलाइन मानी जाने वाली सड़कों पर भी जाम की स्थिति अब आम हो चुकी है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है।

शिमला पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी

सड़कों पर बढ़ते दबाव और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए शिमला पुलिस ने एक विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने बाहरी राज्यों से आने वाले पर्यटकों से अपील की है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें और अनावश्यक रूप से वाहनों को शहर के भीतर न लाएं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नजर रखने और जाम को खुलवाने के लिए संवेदनशील चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है।

महाजाम से बढ़ीं मुश्किलें

कुल्लू-मनाली की ओर जाने वाले रास्ते में मंडी के पंडोह से थलोट तक शनिवार को भीषण जाम लग गया। खासकर पंडोह बाजार और सियोगी फोरलेन के पास वाहनों की अंतहीन कतारें देखने को मिलीं। शनिवार सुबह से ही चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों से पर्यटकों की गाड़ियां लगातार पहाड़ों की तरफ बढ़ रही थीं। चूंकि पंडोह बायपास फोरलेन का निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है, इसलिए पूरा हैवी ट्रैफिक पंडोह बाजार के पुराने डबल लेन मार्ग से गुजर रहा है, जो इस महाजाम की मुख्य वजह बना।

पर्यटन सीजन की धमाकेदार शुरुआत

एक तरफ जहां इस जाम ने राहगीरों को परेशान किया, वहीं दूसरी तरफ पर्यटन सीजन की इस धमाकेदार शुरुआत से स्थानीय होटल व्यवसायियों, व्यापारियों और टैक्सी ऑपरेटरों के चेहरे खिल गए हैं। लंबे मंदी के दौर के बाद कारोबार में आई इस तेजी से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है। हालांकि, स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि टूरिस्ट सीजन को देखते हुए ट्रैफिक प्लान को और बेहतर किया जाए और पंडोह बायपास फोरलेन के काम को युद्धस्तर पर पूरा किया जाए।

मौसम विभाग की चेतावनी

इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट (IMD) के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के बड़े हिस्से में हीटवेव यानी लू का प्रकोप जारी रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और राजस्थान के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड जैसे राज्यों में भी आने वाले दिनों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। यही वजह है कि मैदानी इलाकों के लोग आने वाले दिनों में भी बड़ी संख्या में पहाड़ों का रुख कर सकते हैं, जिससे ट्रैफिक का यह दबाव आगे भी बने रहने की संभावना है।

Aaj Ka Mausam:UP-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरज, 9 राज्यों में Rain Alert, कब आएगा मानसून?
Aaj Ka Mausam:UP-बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में आग उगल रहा सूरज, 9 राज्यों में Rain Alert, कब आएगा मानसून?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+