हिमाचल चुनाव 2017: सीट नंबर 59 शिलाई (अनारक्षित) विधानसभा क्षेत्र के बारे में जानिये
शिमला। शिलाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र हिमाचल प्रदेश विधानसभा में सीट नंबर 59 है। सिरमौर जिले में स्थित यह निर्वाचन क्षेत्र अनारक्षित है। 2012 में इस क्षेत्र में कुल 57,549 मतदाता थे। 2012 के विधानसभा चुनाव में बलदेव सिंह तोमर इस क्षेत्र के विधायक चुने गए। सिरमौर जिला के दुर्गम क्षेत्र में होने के कारण शिलाई आज भी पिछड़ा क्षेत्र है। शिलाई पुराने रियासत सिरमौर का हिस्सा है। शिलाई अन्य 52 गाँव का मुख्यालय था जिसे खत बुलाया बुलाया जाता है। खत के मुखिया को जेलदार बुलाया जाता है। ब्रिटिश युग में शिलाई के लोग अधिक शक्तिशाली थे। इस बार भाजपा के बलदेव तोमर के मुकाबले कांग्रेस ने हर्षवर्धन चौहान को मैदान में उतारा है। जिससे मुकाबला कड़ा है।

हर्षवर्धन चौहान चार बार विधायक रहे हैं। उनके पिता गुमान सिंह भी यहां से तीन बार विधायक रह चुके हैं। चौहान परिवार का यहां खासा दबदबा रहा है। सिरमौर जिला के सबसे दुर्गम क्षेत्र कह जाने वाले शिलाई विधानसभा क्षेत्र में विधायक बलदेव तोमर ने विस की 48 पंचायतों में से चुनिंदा पंचायतों में ही सारी विधायक निधि को बांट दिया। शिलाई विधानसभा क्षेत्र में 48 पंचायतें आती हैं। इसमें से 19 पावटा साहिब विकास खंड तथा 29 पंचायतें शिलाई खंड की हैं। विधायक ने भाजपा समर्थित व ज्यादा आबादी (वोटरों) वाली पंचायतों पर विधायक निधि की जमकर बरसात की। 2016-17 के दौरान विधायक ने 48 में से 33 पंचायतों को ही राशि बांट दी।

शिलाई से अभी तक चुने गये विधायक
वर्ष चुने गये विधायक पार्टी संबद्धता
2012 बलदेव सिंह तोमर भाजपा
2007 हर्षवर्धन चौहान कांग्रेस
2003 हर्ष वर्धन कांग्रेस
1998 हर्ष वर्धन कांग्रेस
1993 हर्ष वर्धन कांग्रेस
1990 जगत सिंह नेगी जनता दल
1985 गुमान सिंह चौहान कांग्रेस
1982 गुमान सिंह चौहान कांग्रेस
1977 गुमान सिंह चौहान कांग्रेस

किस्मत ने राजनिति में कामयाबी दिलाई
बलदेव सिंह तोमर के पास कोई लंबा चौड़ा राजनीतिक अनुभव नहीं रहा है। 47 वर्षीय तोमर का एक बेटा व एक बेटी है। उन्होंने 2012 में पहली बार चुनाव लड़ा व जीता। तोमर बताते हैं कि शिलाई में 55 सालों से एक ही परिवार का राज रहा है। लेकिन फिर भी शिलाई पिछड़ा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही जनता ठगने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में शिलाई से भेदभाव बरता गया। विधायक निधि को संपर्क सड़कों, रास्तों, हैंडपंप, कच्चा रास्ता, सामुदायिक भवन, महिला मंडल भवन, पानी की स्कीमों की मरम्मत, ट्यूब बेल, पंचायत भवनों के लिए आवंटित किया है। इसमें से कुछ कार्य पूरे हो गए हैं व कुछ निर्माणाधीन हैं।












Click it and Unblock the Notifications